News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मिशन शक्ति फेज-3 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के अंतर्गत बेइली बकुलहर में संपन्न हुआ।

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Oct 11, 2021  |  4:32 PM

959 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मिशन शक्ति फेज-3 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के अंतर्गत बेइली बकुलहर में संपन्न हुआ। WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। मिशन शक्ति फेज-3 नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वालंबन के अंतर्गत बेइली बकुलहर में संपन्न हुआ स्वालंबन शिविर।विकास खण्ड फाजिलनगर कुशीनगर के ग्राम बेईली बकुलहर के बेईली प्राथमिक विद्यालय पर मिशन शक्ति फेज3 के अंतर्गत माहिला स्वालंबन शिविर का आयोजन किया गया। श्वालम्बन शिविर की अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामभरोसा कुशवाहा और संचालन प्रोबेशन विभाग के सामाजिक कार्यकर्ता संजय कुमार कुशवाहा ने किया। प्रतिभा सिंह महिला कल्याण अधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान और स्वालंबन शिविर का उद्देश्य और समाज में महिलाओं की आत्मनिर्भरता में सुधार व जबावदेही पर वार्ता कीं। रामवृक्ष गिरि जिला समन्वयक नई पहल शिक्षा परियोजना एक्शन एड ने महिलाओं और बच्चों के लिए संचालित सामाजिक सुरक्षा वाली योजनाओं, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजनाओं, कन्या सुमंगला योजना, टोलफ्री नंबर 102 स्वास्थ्य सेवाओं, 108 स्वास्थ्य और अपातकालीन सेवाओं, 181 महिला हेल्पलाइन और वन स्टॉप सेंटर की सेवाओं,1090 महिला पावर लाइन और 1098 चाइल्ड लाइन की सेवाओं और कार्यों, स्कॉलर शिप योजनाओं पर ग्रामवासियों और महिलाओं को जागरूक किए।राजकिशोर राय सहायक खण्ड विकास अधिकारी समाज कल्याण फाजिलनगर ने निराश्रित पेंशन योजना पर उपस्थितगण को जागरूक किए।कार्यक्रम के दौरान प्रोबेशन विभाग से उपस्थित दयानंद शर्मा, सोनू कुमार ने तत्काल कन्या सुमंगला योजना के 5 आवेदन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 6 आवेदन, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजन सामान्य के 5 आवेदन तथा निराश्रीत महिला पेंशन के 6 आवेदन स्वीकार कर ऑनलाइन के लिए जमा किए। इस अवसर पर अंटू दुबे जिला समन्वयक सामाजिक सुरक्षा और स्कॉलर शिप, अमरेंद्र राय हेड मास्टर, बुना देवी, रेखा दुबे, गायत्री दुबे, शालिनी, गीता देवी और सैकड़ों आंगनवाड़ी और ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking