News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के प्रयास में मुन्ना भाई गिरफ्तार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 27, 2023  |  6:23 PM

2,015 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने के प्रयास में मुन्ना भाई गिरफ्तार

कसया/कुशीनगर। दूसरे की जगह परीक्षा देने के प्रयास में एक मुन्ना भाई का पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है l मिली जानकारी के अनुसार  सोमवार को  यू.पी. बोर्ड द्वारा संचालित माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल परीक्षा में कसया -सपहाँ मार्ग पर संचालित नवल एकेडमी इण्टरमीडिएट कालेज सपहा कुशीनगर में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक अभियुक्त अश्विनी चौरसिया पुत्र राजेश चौरसिया साकिन पुरैना कटेया थाना तमकुहीराज  जनपद कुशीनगर पकड़ा गयाl  जिसके सम्बन्ध में  आवश्यक कार्यवाही करतें हुए पुलिस के हवाले  किया गया है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

उक्त युवक के विरूद्ध कसया थाने में मु0अ0सं0 167/2023 धारा 419 भा0द0वि0 व 7/10 उ0प्र0 सार्वजिनक परीक्षा अधिनियम 1998 के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।विदित हो कि सोमवार की सुबह हाईस्कूल विज्ञान का पेपर था और  उक्त युवक परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जा रहा था कि चेकिंग के दौरान गेट पर ही प्रवेश करते समय पकड़ लिया गयाl जाँच में पता चला कि उक्त युवक दूसरे की जगह परीक्षा देने जा रहा था, जिसे पकड़ कर पुलिस के हवाले किया गया l 

इस कार्यवाही में एसएचओ डॉ.आशुतोष कुमार तिवारी थाना कसया, कुशीनगर,का0 श्रीकृष्णकुमार पाण्डेय,का0 उमेश सिहं आदि शामिल रहे l 

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking