News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राजनीतिक दलों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 15, 2023  |  5:07 PM

587 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजनीतिक दलों के साथ आवश्यक बैठक सम्पन्न

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में आज नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल/निष्पक्ष/पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न की गयी।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग की गाइडलाइंस से अवगत कराते हुए सभी से आदर्श आचार संहिता के शत प्रतिशत पालन सुनिश्चित किये जाने, के क्रम में चुनाव प्रचार, सभाएं एवं जुलूस,व प्रत्याशियों द्वारा व्यय की जाने वाली धनराशि,सहित सभी आवश्यक पहलुओं पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गई तथा निर्वाचन दौरान जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की गयी।अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय द्वारा बैठक में अभ्यर्थियों द्वारा व्यय की जाने वाली धनराशि के सम्बन्ध में विवरण सहित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि ऐसा कोई कार्य लिखकर, बोलकर, नही करेंगे जिससे किसी धर्म /सम्प्रदाय/मजहब या राजनीतिक दल की भावना आहत हो। मंदिर,मस्जिद,गुरुद्वारा, आदि का प्रयोग निर्वाचन सम्बन्धी कार्यों हेतु नही किया जाएगा। इसके अतिरिक्त किसी चुनावी सभा मे गड़बड़ी करने ,या करवाने, डरा धमका कर या रिश्वत देकर मत प्रभावित करने, कपड़ा,शराब आदि का बांटना, आदि आचार संहिता का उलंघन है, जिसे निर्धारित धारा के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही किये जाने की बात कही गई।

इसी प्रकार चुनाव प्रचार के दौरान आने वाली स्थिति, निर्धारित व्यय सीमा अंतर्गत धन खर्च करने,चुनाव प्रचार हेतु किसी व्यक्ति की भूमि/भवन,दीवार का उपयोग नही करने,आदि के सम्बन्ध मे जानकारी देने सहित वाहन का परमिशन, सभा हेतु परमिशन लिए जाने की भी जानकारी दी गई। अवसर पर जिला संयोजक भाजपा केशव नाथ उपाध्याय, जिला मंत्री कम्युनिस्ट पार्टी अयोध्या लाल श्रीवास्तव, जिला महामंत्री एमसीपी गोपाल सिंह एडवोकेट, समाजवादी पार्टी से राम लखन यादव, कार्यालय जिला सचिव बहुजन समाज पार्टी सुभाष भास्कर, राष्ट्रीय कांग्रेस से विनोद कुमार सहित समस्त उपजिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी व उप जिलाधिकारी व्यास नारायण के साथ अन्य सभी सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking