News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: बंद मकान से लाखो रुपए का आभूषण चोरी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Oct 1, 2022  |  7:35 PM

1,067 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: बंद मकान से लाखो रुपए का आभूषण चोरी WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। स्थानीय नगर के वार्ड नं दस अम्बेडकर नगर में चोरो ने बंद मकान से लाखो रुपए के आभूषण एवं कीमती कपड़े ले गये। घटना के समय परिजन लखनऊ हास्पीटल में बुजुर्ग का इलाज कराने गये थे।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

अम्बेडकर नगर निवासी जैनेन्द्र शुक्ल ने थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि मै अपने बुजुर्ग पिता बीरेंद्र शुक्ल का ईलाज कराने के लिए लखनऊ सहारा हास्पीटल में परिवार के साथ था, गम्भीर बिमारी के चलते पिता जी का ईलाज के दौरान 29सितम्बर को निधन हो गया। निधन के बाद उनका बड़हलगंज में दाह संस्कार करने के बाद घर आया तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टुटा हुआ था और अंदर जाने पर देखा कि आलमारी खुला था उसमें लाखो रुपए के कीमती सोने चांदी के जेवरात व दो अटैची तोड कर कपडा अज्ञात चोर उठा ले गये थे। घटना की लिखीत तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग किया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक मय फोर्स पहुंच कर स्थलीय निरीक्षण किया।

इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking