पडरौना/कुशीनगर। पडरौना से दुदही जाने वाले मार्ग मठिया चौराहा के निकट रविवार को सुबह एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। इसमें चार गाय बुरी तरह से घायल हो गई। बोलेरो का वाहन चालक और उसमें बैठे अन्य लोग मौके से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची कुबेरस्थान थाने की पुलिस ने घायल गायों के बोलेरो वाहन को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह पडरौना से दुदही जाने वाले मार्ग कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के मठिया चौराहा के निकट बोलेरो में चार गायों को बांधकर वध के लिए ले जा रहे पशु तस्करों का वाहन अनियंत्रित होकर रोड के किनारे पलट गई। इसके बाद बोलेरो वाहन चालक समेत इस में बैठे अन्य तस्कर सभी मौके से फरार हो गए। इस दौरान चार गाय बुरी तरह से घायल हो गई। बोलेरो पलटने की सूचना मिलते ही सुबह अपने कार्यों से निकले लोगों की भीड़ मठिया चौराहे पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही कुबेरस्थान थाने की पुलिस मौके पर पहुंच घायल गायों और उक्त बोलेरो वाहन को थाने ले गई। इस मामले में कुबेरस्थान थाने की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है,जबकि थाना प्रभारी का कहना है कि उक्त वाहन स्वामी के खिलाफ अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसमें कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सिधुआं बाजार चौकी से जुड़े चौकी प्रभारी अमित सिंह,हेड कांस्टेबल सच्चिदानंद प्रजापति, दिवान बाबूराम मौजूद रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…