News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jun 24, 2026  |  5:28 PM

761 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: छत के रास्ते घर में घुस कर भीषण चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर/हाटा । कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया के लाला टोले पर एक मकान में बीतीं रात अज्ञात चोरो ने छत के रास्ते घुस कर घर में रखा आभूषण सहित नगदी चुरा लिया। इस भीषण चोरी में घर पर एक महिला मौजूद थी। जिसे चोरों ने उसके कमरे में ही बाहर से लाक कर दिया था।
बुधवार की सुबह ग्रामीणों को आने पर घर के अन्दर से आवाज दी तब जाकर ग्रामीण उसे बाहर निकाले। परिजनों के अनुसार सोने चांदी के कई आभुषण चुरा ले गए।

आपके लिए और..- पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस...

उक्त गांव निवासी राजेश पुत्र रामचंद्र विदेश में रह कर नौकरी करता है। और घर पर उसकी पत्नी रहती है। चोरों ने घर में रखे बाक्स को उठा ले जाकर कुछ दूरी पर एक खेत में ले जाकर तोड़ कर आभूषण व नगदी निकाल लिया था।सुबह जानकारी हुई तो परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही हाटा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया। और घटना से सम्बंधित साक्ष्य जुताए है। इसी तरह हाटा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मुहम्मदा जमीन सिकटिया में बीते वर्ष 9/10 नवंबर की रात रामाश्रय तिवारी के घर के पीछे से नकब काट कर अज्ञात चोरो ने बक्से को उठा कर घर से दो सौ मीटर दक्षिण एक खेत में ले जाकर तोड़ कर उसमें रखा सोने का हार, बिछिया, अंगुठी चार अदद, झाला , लाकेट तीन अदद, सहित 35 ग्राम सोना,पावजेब सहित 600 ग्राम चांदी के आभूषण एवं दस हजार रुपए नगदी चोरों ने चुरा लिया था। मुकामी पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। लेकिन 6 माह बीत जाने के बाद भी इसका खुलासा आज तक नहीं हुआ।

ग्रामीणों का कहना है कि मुकामी पुलिस रात में गस्त नहीं करती है। जब कोई बात विवाद होता है। तभी क्षेत्र में जाना उचित समझतीं है। जिससे चोरों का मनोबल बढ़ गया है। ग्रामीणों ने इस दोनों चोरी के पर्दाफाश की मांग किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा
नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को हाटा पुलिस ने दबोचा

हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…

पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप
पाकिस्तान का झंडा लगाकर बनाई सोशल मीडिया स्टोरी, तरयासुजान पुलिस का त्वरित एक्शन! आरोपी गिरफ्तार, मचा हड़कंप

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…

चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking