News Addaa WhatsApp Group Join करें

उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 25, 2026  |  5:25 PM

199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
उपजिलाधिकारी के आदेश पर भूमि विवाद का निस्तारण, सरोज देवी को दिलाया गया कब्जा WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी में लंबे समय से चले आ रहे भूमि विवाद का राजस्व विभाग ने सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया। उपजिलाधिकारी के आदेश पर सरोज देवी बनाम यशोदा एवं अन्य प्रकरण में धारा 116 के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित भूमि का सीमांकन कराकर खातेदारों को उनके हिस्से के अनुसार कब्जा दिलाया गया।

आपके लिए और..- 24 घंटे में मिला लापता किशोर, कप्तानगंज पुलिस ने परिजनों...

जानकारी के अनुसार ग्राम डुमरी स्वांगीपट्टी निवासी सरोज देवी पत्नी रामा ने अपने खेत का पूरा रकबा दिलाने के लिए तहसील में मुकदमा दर्ज करा रखा था। मामले को लेकर न्यायालय में वाद भी विचाराधीन रहा। इसके बाद प्रशासन द्वारा प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई गई।

राजस्व अभिलेखों के परीक्षण एवं मौके की जांच के दौरान अराजी संख्या 189, रकबा 0.806 हेक्टेयर भूमि अभिलेख के अनुसार कम पाई गई। जांच के उपरांत राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का सीमांकन कराया तथा पाए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया। इसके बाद उपलब्ध भूमि का सभी खातेदारों के अंश के अनुसार समानुपातिक बंटवारा कर कब्जा दखल दिलाया गया।

उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई की निगरानी नायब तहसीलदार सुनील सिंह ने की। उनके नेतृत्व में कानूनगो राधेश्याम प्रसाद, लेखपाल रंजू यादव एवं राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई। प्रशासन द्वारा भूमि की मेड़बंदी भी कराई गई, जिससे भविष्य में किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो।

कार्रवाई के दौरान सभी पक्षकार मौके पर उपस्थित रहे और सीमांकन एवं कब्जा दिलाने की प्रक्रिया पर संतोष व्यक्त किया। बाद में सभी खातेदारों ने आपसी सहमति के आधार पर दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी किए।
राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता राजस्व विवादों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण करना है। इस कार्रवाई से वर्षों पुराने विवाद का समाधान हो गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम…

नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ
नवरात्र कल रविवार से होगा प्रारम्भ

खड्डा, कुशीनगर। शारदीय महर्षि पाराशर ज्योतिष संस्थान ”न्यास” के अध्यक्ष’ ज्योतिषाचार्य पं. राकेश पाण्डेय ने…

थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण
थाना समाधान दिवस 09 मामले आए , मौके पर 02का निस्तारण

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी मयंक त्रिपाठी की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking