News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: ग्राम प्रधान सहित चार पर शारीरिक शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 17, 2022  |  7:34 PM

2,874 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: ग्राम प्रधान सहित चार पर शारीरिक शोषण करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

साखोपार/कुशीनगर। कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति पर लगातार पांच वर्षों से शादी का झांसा देकर एक युवती से शारीरीक संबंध बनाने एवं जबरन गर्भपात कराने के आरोप में आरोपी सहित ग्राम प्रधान व दो अन्य व्यक्तियों पर कुबेरस्थान पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दलित युवती ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगायी है कि आरोपी द्वारा पिछले पांच वर्षों से शादी करने का झांसा देकर मेरे साथ शारीरीक संबंध बनाता रहा और जब मैं गर्भवती हो गई तो इसकी जानकारी होने पर आरोपी को बतायी तो उसने छः महीने के अंदर शादी करने का वादा किया और जबरदस्ती गर्भपात होने के लिए दवा खिला दिया जिससे बहुत पीड़ा के बाद गर्भपात हो गया। उसके बाद जब पीड़िता ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की तो जान माल की धमकी देते हुए आरोपी बात करने से मना कर दिया और ग्राम प्रधान सहित अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ युवती के परिजनों पर रुपया लेकर सुलह करने का दबाव बनाने लगा तथा सुलह नही करने पर अंजाम बुरा होने की धमकी देने लगा।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शनिवार की देर शाम कुबेरस्थान पुलिस ने आरोपी सहित ग्राम प्रधान व दो अन्य लोगो पर आईपीसी की धारा 376,313,323,504 व 506 के तहत केस दर्ज कर कार्यवाही में जुटी है।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking