News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: दो दिन से गायब मासूम की गड्ढे में मिली लाश, आधे घंटे सड़क जाम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2022  |  7:50 PM

2,281 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो दिन से गायब मासूम की गड्ढे में मिली लाश, आधे घंटे सड़क जाम WhatsApp
Responsive image

पडरौना/कुशीनगर। मासूम बच्चे की लाश खिरकिया बाजार स्थित गड्ढे में मिलने पर परिवारीजनों व ग्रामीणों ने जंगल खिरकिया स्थित गांधी चौक पर करीब आधे घंटे तक सड़क जाम रखा। पडरौना कोतवाल राज प्रकाश सिंह के आश्वासन पर कि मासूम की मौत का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा, परिवारीजन माने व पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

25 सितंबर की शाम 5 बजे से ढाई वर्षीय आदिल पुत्र स्व. फरियाद गायब हो गया था। बच्चे की माँ सहित उसके चाचा व चचेरे भाइयों ने काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। लापता का पोस्टर भी जगह-जगह लगाए गए। परिवारीजनों को आशंका थी कि उसे किसी ने अगवा कर लिया है और इस आशय का प्रार्थना पत्र भी कोतवाली पुलिस को दिया था। आज प्रातः उसकी लाश बांसी व त्रिलोकपुर रोड के कोने में स्थित गड्ढे में किसी ने देखा। परिवारीजनों का आरोप है कि मासूम को किसी ने बेरहमी से मारा है। घटनास्थल का एसपी धवल जयसवाल, एसडीएम महात्मा सिंह व सीओ सदर कुंदन सिंह ने निरीक्षण किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking