News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: नदी में छात्र ने लगाई छलांग, शव की तलाश जारी 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 27, 2022  |  8:30 PM

1,515 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: नदी में छात्र ने लगाई छलांग, शव की तलाश जारी 
  • छात्र के पानी में कूदने का नहीं पता चला कारण 
  • कक्षा 12वीं का बताया जा रहा छात्र 

मो0असलम/पवन कुमार शर्मा

कसया/कुशीनगर। स्थानीय थाना अंतर्गत नगर के एन.एच  28 पर करुणा सागर के समीप दक्षिणी लेन पर बने पूल से एक लड़का मंगलवार की शाम को हिरण्यावती  नदी में कूद गया। घटना को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोता खोरो के माध्यम से शव तलाशना शुरू कर दिया l   मिली जानकारी के अनुसार लोगो का कहना हैँ  कि कसया की तरफ से आ रहे छात्र ने तेज धार से बह रही नदी में पहले साइकिल फेंकी और खुद नदी में बस्ता लिए कूद गया। छात्र के पानी में कूदने का कारण पता नहीं चल सकाl

आपके लिए और..- सीरियल-3 | जनता की संतुष्टि और पुलिसिंग के आंकड़े..! 11वीं...

देर शाम तक युवक का शव खोजा गया लेकिन कोई पता नहीं चला। नदी में पानी की धार बहुत तेज थी। जानकारी होने पर मौके पर थानाध्यक्ष डॉ.आशुतोष तिवारी, चौकी प्रभारी कुशीनगर दिग्विजय राय मय फोर्स मौके पर पहुंचे और इस घटना के बारे में लोगो से पूछताछ की। लड़के का बैग कुछ दूरी पर मिला। बताया जा रहा है कि लड़का कसया में एक विद्यालय का छात्र था। जहां पुलिस ने पूछ ताछ की। बैग से मिली जानकारी के अनुसार परिजन भी पहुंच गए। लेकिन लडके के कूदने को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैँ l  बरामद स्कूल बैग के आधार पर युवक का नाम अनुराग चौधरी पुत्र रामविलास चौधरी मुंडेरा रतन पट्टी निवासी कक्षा 12का छात्र बताया जा रहा हैँ l हालांकि पुलिस द्वारा कोई पुख्ता जानकारी  नहीं मिल पाया हैँ l खबर लिखे जाने तक लड़के का शव  का कोई पता नहीं चल पाया था। शव की तलाश जारी हैँ ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking