News Addaa WhatsApp Group Join करें

सलेमगढ़ : आर एस पब्लिक स्कूल का मनाया गया वार्षिकोत्सव , सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे हुए खुशहाल!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 25, 2025  |  6:18 PM

308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सलेमगढ़ : आर एस पब्लिक स्कूल का मनाया गया वार्षिकोत्सव , सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे हुए खुशहाल! WhatsApp
Responsive image
सलेमगढ़ : आर एस पब्लिक स्कूल का मनाया गया वार्षिकोत्सव
  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम,पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे हुए खुशहाल
सलेमगढ़, कुशीनगर (नगर संवाद)। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के सेवरही विकासखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश प्रदेश बिहार सीमा पर बसा सलेमगढ़ बाजार में स्थित आर एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल का अपना वार्षिकोत्सव के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और पुरस्कार वितरण समारोह बड़े ही धूम- धाम के साथ मनाया गया।
         बता दे अच्छी शिक्षा व कठोर अनुशासन को लेकर हमेशा से क्षेत्र में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले आर एस मेमोरियल पब्लिक स्कूल का प्रबंधकीय तंत्र द्वारा 25 फरवरी दिन मंगलवार को अपना वार्षिकोत्सव पूर्व से निर्धारित कार्यक्रमों को सहेजते हुए अपने रंग मंच पर नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति, समाज में फैली कुरितियो, धार्मिक व परिजनों के दुलार और दुत्कार को सहेजते हुए जब ध्वनि प्रसारण के धुन पर नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा अपने किरदार को हुबहू रंग मंच से सज-धज कर प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में पधारे सम्मानित अतिथि, अभिभावक, छात्र छात्राओं के माता पिता के साथ ही आम दर्शक के भी असमंजस में फंस गए की क्या यह वही नटखट बच्चे हैं।जो शरारत के साथ आज संगीत मय लय में रम गए हैं।
   कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत अवकाश प्राप्त शिक्षक इकबाली राय और विद्यालय के प्रधानाचार्य रत्नेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर के   किया गया। विधालय के छात्र छात्राओं ने अपनी कक्षा, पढ़ाई व आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले सभी होनहार बच्चों को आकर्षक पुरस्कार से पुर्व विधायक  पंडित नन्द किशोर मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य जितेन्द्र पाण्डेय, युनिट आफ प्राइवेट स्कूल के अध्यक्ष संतोष मिश्रा, राजन कुमार मिश्रा, देशबन्धु कश्यप के हाथों नन्हे मुन्ने बच्चों को पुरस्कृत व सम्मानित भी किया गया। वही कार्यक्रम का सफल संचालन उदय मान आवाज के बादशाह,मां सरस्वती के पुत्र  सचितानन्द यादव ने किया।
   कार्यक्रम में  मुख्य रूप से डा राजीव कुमार मिश्रा, दिग्विजय मिश्रा, मुराद खान, मुकुल मिश्रा, डा इफ्तखार अहमद करिम, रोहित मिश्र, सलमान खान, ब्रजेश गुप्ता, राजकुमार सोनी, डा मुमताज , सहित हजारों की संख्या में अभिभावक व आमंत्रित अतिथि के साथ ही बच्चे महिलाएं व सम्मानित पत्रकार बंधुओं भी उपस्थिति रहे l

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking