News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम ने सुरक्षित प्रवासन जागरूकता यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना

Farendra Pandey

Reported By:

Dec 23, 2021  |  6:18 PM

936 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: डीएम ने सुरक्षित प्रवासन जागरूकता यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। एसोसिएशन फॉर स्टिमुलेटिंग नो हाउ ( ASK) संस्था द्वारा सुरक्षित प्रवासन जागरूकता यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखा जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना किया। उक्त संस्था द्वारा जनपद के वैसे मजदूर जो खाड़ी देशों में जाने के इच्छुक हैं एवं वहां कार्यरत मजदूरों को शोषण,धोखाधड़ी व बंधुआ मजदूरी से बचाने हेतु प्रशिक्षण के साथ साथ मार्गदर्शन भी किया जाता है। इस संदर्भ में इच्छुक मजदूरों को निशुल्क प्रशिक्षण की व्यवस्था प्रदान की जाती है।उ

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

क्त संस्था के प्रोग्राम इंप्लीमेंटेशन ऑफिसर नवज्योति मणि त्रिपाठी ने बताया कि संस्था के द्वारा अभी तक प्री एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग के माध्यम से 2300 से 2400 लोगों को लाभान्वित किया जा चुका है। संस्था का हेल्पलाइन नंबर 9935482070 है। उन्होंने बताया कि यह संस्था बिहार के सीवान जनपद व उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में कार्य कर रही है। जिलाधिकारी को जानकारी देते हुए प्रोग्राम इम्प्लीमेंटेशन अफसर ने बताया कि बाइक रैली के माध्यम से जगह-जगह जाकर लोगों को सुरक्षित प्रवासन जागरूकता का प्रसार करवाया जाएगा तथा यह कार्यक्रम 23 से 31 दिसंबर के बीच चलेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking