News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दोस्तों ने किया दोस्त की नशे में गला दबाकर हत्या! जीउत हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 22, 2024  |  5:56 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दोस्तों ने किया दोस्त की नशे में गला दबाकर हत्या! जीउत हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे के अंदर किया खुलासा WhatsApp

हाटा/कुशीनगर । दोस्त दोस्त ना रहा ,प्यार प्यार ना रहा ए ज़िंदगी तुझ पर ऐतवार ना रहा,इस चर्चित गीत के तर्ज पर दोस्तों ने शराब और गांजा के नशे में दोस्त की गला दबा कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये, घटना के 36 घंटे के अंदर पुलिस ने खुलासा कर दुध का दुध और पानी का पानी कर दिया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शनिवार को नगर के वार्ड नं एक निवासी जीउत नाम के युवक का शव मिला, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।
घटना के खुलासा के लिए प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ल मय टीम लग गये रविवार दोपहर बाद घटना में शामिल अभियुक्तों गोविंद पुत्र सीताराम,अंशू उर्फ नवीन पुत्र मुन्नी लाल निवासी बाघनाथ हाटा को बलुआ चौराहे से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि शुक्रवार की रात जीउत को शराब पिलाया गया और गांजा पीने के लिए घटना स्थल पर बैठ कर हसी मजाक किया जा रहा था। जिसमें अश्लील मजाक को लेकर गला दबा कर हत्या कर दिए और फरार हो गये। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से एक अदद मोबाइल बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने न्यायालय भेज दिया। जहां से जेल भेज दिया गया।

इस गिरफ्तारी के दौरान एस एस आई मंगेश मिश्र,नगर चौकी इंचार्ज अनुराग शर्मा,उ० नि०संतराज यादव,हेका धीरेन्द्र प्रताप सिंह,पंकज सिंह,नीरज सिंह, जितेंद्र पाल अंय मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking