News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टूर पर जा रही स्कूल के बच्चों की बस अनियंत्रित होकर पलटी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 22, 2024  |  3:22 PM

311 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टूर पर जा रही स्कूल के बच्चों की बस अनियंत्रित होकर पलटी WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र में बिहार प्रदेश के सिवान से टूर पर जा रही स्कूल के बच्चों की बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई, संयोग ही रहा कि इस दुर्घटना में सभी सुरक्षित हैं,सभी बच्चों को सामान्य हल्की चोट आई है, मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस आम जन के सहयोग से इलाज के लिए भेजा है।

क्षेत्राधिकारी सदर ने बताया कि रविवार को समय लगभग 12: 30 पर थाना तुर्कपट्टी क्षेत्रांतर्गत मधुरिया पुल हाईवे के पास एक बस क्रास लेने के चक्कर में डीवाइडर से टकराकर अनियन्त्रित होकर रोड से नीचे पलट गयी । जो जनपद सिवान बिहार से स्कूल के बच्चों को टूर पर घुमाने के लिए जा रही थी। बस में टीचर व छात्र सहित लगभग 43 लोग सवार थे, सभी लोग सुरक्षित हैं।

सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को ईलाज हेतु स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर भेजा गया है। जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। सभी को सामान्य चोटें है। एक बच्ची के पैर में डाक्टरों द्वारा फ्रैक्चर बताया जा रहा है जिसे बेहतर दवा इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिये रेफर किया गया गया है ,मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking