News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एंटी चियर्स आपरेशन में 53 शौकीनों पर पुलिस ने किया कार्यवाही

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 19, 2024  |  9:30 PM

136 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एंटी चियर्स आपरेशन में 53 शौकीनों पर पुलिस ने किया कार्यवाही

कुशीनगर । एसपी संतोष कुमार मिश्र के निर्देश पर जनपद के तीन थाना क्षेत्रों से एंटी चीयर्स आपरेशन में 53 साकी के शौकीनों पर कार्यवाही हुई है। इस कार्यवाही से साकी के शौकीनों में इस ठंड के मौसम में हड़कंप मच गया हैं।

आज की हॉट खबर- मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर...

आप सभी को जानकारी रहे की पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र के निर्देशन में सार्वजनिक स्थलों पर खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध “एंटी चीयर्स ऑपरेशन” चलाया गया, जिसमें पटहेरवा थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह की टीम ने पच्चीस,कोतवाली हाटा को कोतवाल सुशील कुमार शुक्ल की टीम ने सतरह,थाना रविन्द्र नगर धुस के थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र की टीम ने ग्यारह व्यक्तियों विरूद्द 355 बीएनएस की कार्यवाही की है।

पुलिस द्वारा इस चलाए जा रहे इस अभियान से सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर उपद्रव करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया है तथा आमजनमानस मे सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है । जिससे मदिरा के शौकीन लोगों में इस ठंड के मौसम में हड़कंप मच गया है। शौकीन लोग शराब खरीदने के बाद ठेके से चंद कदम की दूरी पर सार्वजनिक स्थल पर ही शराब पीना शुरू कर देते हैं। ऐसा कोई एक स्थान पर नहीं, बल्कि अधिकांश ठेकों के आसपास होता है। सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने का चलन भी इस बीच बढ़ा है।

क्या बोले एसपी संतोष कुमार मिश्र:

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्र ने इस संवाददाता को बताया कि मदिरा के शौकीनों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई की गई है। जनपद में लगातार अभियान चलाकर सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने वाले शौकीनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking