News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: दो परिषदीय विद्यालयों का ताला तोड़ कर विद्यालयी अभिलेख सहित सामान चोरी

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 16, 2022  |  6:37 PM

686 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: दो परिषदीय विद्यालयों का ताला तोड़ कर विद्यालयी अभिलेख सहित सामान चोरी

सपहा/कुशीनगर। बीती रात क्षेत्र स्थित दो परिषदीय विद्यालयों का ताला तोड़ कर विद्यालयी अभिलेख सहित एमडीएम बर्तन आदि सामान चुरा ले गए। चोरी की घटना कसया थाना के ग्राम मैनपुर के प्राथमिक विद्यालय दीनापट्टी में हुई.

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

पुलिस को सौंपी तहरीर में प्रधानाध्यापक पयोदकांत मिश्र ने बताया कि बीते सोमवार की रात्रि को अज्ञात चोर प्रधानाध्यापक कक्ष सहित अन्य कमरों का ताला तोड़ कर लोहे का बाक्स, सीलिंग फैन, प्लास्टिक की पेटी गणित कीट, ब्लू टूथ, स्टील की थाली गिलास, एमडीएम बनाने वाला बर्तन, विद्यालयी अभिलेख शिक्षक डायरी, घंटी,फावड़ा आदि सामान चुरा ले गए. इसी प्रकार मैनपुर के ही प्राथमिक विद्यालय भूदेवपुर में भी चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़ कर बर्तन समेत सामान चुरा ले गए।

दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक पयोदकांत मिश्र एवं मनोरमा शर्मा ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking