News Addaa WhatsApp Group Join करें

त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jun 23, 2026  |  7:50 PM

427 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
त्योहारों से पहले तमकुहीराज में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा का दिलाया भरोसा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना तमकुहीराज पुलिस ने कस्बा तमकुहीराज में व्यापक पैदल गश्त (फ्लैग मार्च) निकाला। इस दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

पैदल गश्त का नेतृत्व उप जिलाधिकारी तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार यादव ने किया। उनके साथ प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज गिरजेश उपाध्याय, चौकी प्रभारी कस्बा तमकुहीराज महेश मिश्र सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।
फ्लैग मार्च कस्बे के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरा। इस दौरान अधिकारियों ने व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, अफवाह फैलाने अथवा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर किसी भी अपुष्ट या भ्रामक सूचना को साझा न करने की अपील भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में शांति एवं सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ लगातार गश्त और निगरानी जारी रहेगी, ताकि सभी नागरिक सुरक्षित माहौल में अपने पर्व मना सकें। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस-प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking