News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जेसीबी से हो रहा रात में काम, मनरेगा मजदूर हो रहे बेहाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 13, 2023  |  5:28 PM

42 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जेसीबी से हो रहा रात में काम, मनरेगा मजदूर हो रहे बेहाल

साखोपार/कुशीनगर । गांव में ही मजदूरों को रोजागर देने के लिये सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना मनरेगा कुछ ग्राम प्रधान व अधिकारियों की मिलीभगत से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता जा रहा है।लेकिन विभागीय अधिकारियों के कानों पर जु तक नही रेंग रहा है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

ग्रामीण मजदूरों को गांव में ही प्रति वर्ष कम से कम सौ दिन रोजगार देने की नियत से सरकार द्वारा मनरेगा योजना बनाई गई परंतु इस योजना में भी जमकर धांधली हो रही हैं।ग्राम प्रधानों द्वारा मजदूरों के बजाय मशीनों से काम लिया जा रहा है जिससे मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है।बता दें कि ज्यादातर गांवों में तालाब की खुदाई,कच्ची सड़को पर मिट्टी डालने व अन्य कुछ काम ग्राम पंचायतों द्वारा मनरेगा के मजदूरों से करवाया जाता है तथा कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा उक्त मजदूरों के खाते में उनकी मजदूरी भेजी जाती हैं।

परन्तु कुछ जगहों पर यह देखा जा रहा है कि ग्राम प्रधान द्वारा तालाब की खुदाई या ग्राम पंचायत की कच्ची सड़कों पर मिट्टी भरने का कार्य मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से करा दिया जा रहा है एवं विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य का पैसा अपने चहेते लोगों के खाते में मंगा लिया जा रहा है जिससे असली मजदूरों के सामने रोजीरोटी का संकट पैदा हो जा रहा है जिसके कारण तेजी से मजदूरों का पलायन भी हो रहा है।हालांकि सरकार का यह सख्त निर्देश भी है कि मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन इस्तेमाल ना हो परन्तु कुछ जगह दिन में तो कुछ जगह रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन से काम लिया जा रहा है। यही हाल पडरौना ब्लाक के ग्राम पंचायत सखवनिया बुजुर्ग में भी देखने को मिला,जहाँ सखवनिया-सपहा मार्ग पर शिव मंदिर के प्रांगण में स्थित तालाब की खुदाई में मजदूरों की बजाय जेसीबी मशीन से रात में खुदाई की जा रही हैं और मनरेगा के मजदूर काम की तलाश में दर दर भटकने को मजबूर हैं।

इस संबंध में बीडीओ पडरौना ने कहा कि मनरेगा मजदूरों से ही काम करवाने का प्राविधान है अगर ऐसा नहीं हुआ है तो इस प्रकरण कि तुरंत जांच करवाई जायेगी।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking