News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षक दम्पति के घर नकदी सहित आभूषण चोरी, पुलिस को दी तहरीर

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 23, 2022  |  7:44 PM

627 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: शिक्षक दम्पति के घर नकदी सहित आभूषण चोरी, पुलिस को दी तहरीर
  • चोरों ने इत्मिनान से खंगाला घर, आभूषण सहित नकदी की हुई चोरी
  • बहन की शादी के लिए रखे रूपयों की चोरी का आरोप

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे के वार्ड संख्या 10 शास्त्रीनगर मुहल्ला निवासी सचिन शुक्ला के कमरे से बुधवार की देर रात अज्ञात चोरों ने बहन की शादी के लिए रखे रुपये सहित आभूषण को चुरा ले गए। इस मामले में पीड़ित परिवार ने खड्डा पुलिस को तहरीर दे दी है।

आपके लिए और..- बेडशीट के थान से निकली ‘बंटी-बबली’ शराब, चौकी प्रभारी की...

शिक्षक शुक्ला दम्पति बुधवार की रात 12 बजे खाना खाकर ऊपर के कमरे में सोने चले गए। गर्मी अधिक होने की वजह से कमरे के मुख्य दरवाजे को बंद कर गली के दरवाजे को खोल दिया और वहां कूलर लगा सो गए। सुबह सात बजे तक दोनों की आंखे नहीं खुलीं। पत्नी अनुजा जगी तो देखी कि आभूषण रखे डिब्बे व छोटे बैग खुले और बिखरे पड़े थे। उसमें से आभूषण गायब थे।अनुजा के अनुसार ड्रेसिंग के रैक में रखे एक लाख पांच हजार रुपये सहित आभूषण भी गायब हो गया है। उसने रोते- बिलखते हुए शोर मचायी तो पति सचिन की आंख खुल गयी। जानकारी होते ही नीचे से पूरा परिवार ऊपर कमरे में पहुंचा। घर की महिलाएं रोना शुरू कर दी। बाद में पता चला कि पति व पत्नी का मोबाइल व चार्जर भी गायब है।

पुलिस चोरी के इस मामले में संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पुछताछ कर रही है। इस सम्बंध में प्रभारी थानाध्यक्ष पीके सिंह का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प
महाआरती में धर्म सेवा का संदेश: निःशुल्क आरती व दुर्गा चालीसा के माध्यम से समाज जागरण का संकल्प

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के वार्ड नंबर -1 बाघनाथ स्थित एक विबाह भवन में…

वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 
वृक्ष प्रकृति का अनमोल उपहार, मोलई प्रसाद प्रजापति 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर के प्रांगण में…

थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक
थाना प्रभारी ने किया व्यापारियों संग बैठक

हाटा कुशीनगर । कोतवाली परिसर में थाना प्रभारी दीपक ने नगर के व्यापारियों संग…

‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण
‘एक पेड़ मां के नाम’ महायज्ञ के तहत अवध शुगर एनर्जी लिमिटेड में हुआ बृहद पौधरोपण

हाटा (कुशीनगर)। पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking