News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बॉक्सिंग खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 30 जून तक प्राप्त करे आवेदन पत्र

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2022  |  7:04 PM

692 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बॉक्सिंग खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 30 जून तक प्राप्त करे आवेदन पत्र

कुशीनगर। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त समन्वय से आयोजित भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया योजना अंतर्गत जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में खेलो इंडिया खेल प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत बॉक्सिंग (बालक/ बालिका) प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है।बॉक्सिंग खेल में प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु 15 बालक एवं 15 बालिकाओं का चयन किया जाना है इसके लिए निर्धारित आवेदन पत्र ₹10 नगद कार्यालय अवधि में जमा कर दिनांक 22 जून 2022 से 30 जून 2022 तक आवेदन पत्र प्राप्त किया जा सकता है तथा इच्छुक बालक बालिकाओं का चयन ट्रायल दिनांक 3 जुलाई 2022 से प्रातः 9:00 बजे से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम कुशीनगर में निर्धारित किया गया है। बॉक्सिंग चयन ट्रायल में भाग लेने वाली इच्छुक बालक/ बालिकाओं की आयु दिनांक 01 अप्रैल 2022 को 10 से 14 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
इस योजना के अंतर्गत चयनित होने वाले बॉक्सिंग बालक/ बालिकाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा तथा चयनित खिलाड़ियों को भारतीय खेल प्राधिकरण के दिशा निर्देशानुसार खेल उपकरण, खेल प्रशिक्षण प्रदान की जाएगी।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है कि जनपद के अधिक से अधिक खिलाड़ी भाग लेकर आगामी स्पोर्ट्स कॉलेज एवं स्पोर्ट्स छात्रावासों के चयन/ट्रायल में भाग ले सकें। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में आवेदन पत्र प्राप्त कर चयन/ट्रायल में भाग ले सकते हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking