कुशीनगर । भीषण गर्मी के बीच शुक्रवार देर रात खजुरिया नहर की शाखा टूटने से सोहसा विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। और खेत जलमग्न हो गया है।
बताया जाता है कि सोहसा और महुआडीह के बीच नहर की शाखा करीब 10 मीटर टूट गई। पानी के तेज बहाव के कारण खेतों में पानी भर गया। इसी दौरान 33 केवी की मेन लाइन पर पेड़ गिर गया, जिससे सैकड़ों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
नहर टूटने से निकले पानी से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए हैं। धान की रोपाई का सीजन होने के कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
वहीं विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन टूटने से रात से ही क्षेत्र के लगभग तीन दर्जन गांव अंधेरे में डूबे हैं। गर्मी में पेयजल और पंखे बंद होने से लोगों का हाल बेहाल है। बिजली विभाग की टीम लाइन दुरुस्त करने में जुटी है, लेकिन अभी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना पर सिंचाई विभाग एवं विद्युत विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन कर रही हैं। मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। क्षेत्र के अखिलेश ओझा, मंटू राव, अरूण राव ,सतेन्द्र सिंह उर्फ छोटे बाबू, प्रधान जमुना सागर सिंह, प्रधान विजय कुशवाहा, सोनू मिश्र, सत्यजीत सिंह, सिटू गुप्ता, दीनानाथ मिश्र, अक्षयबर मिश्र, विनय प्रकाश सिंह आदि ग्रामीणों ने तत्काल टूटी नहर की शाखा मरम्मत कराने और विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
कुशीनगर। जिले।के कप्तानगंज स्थित सच्चिदानंद अस्पताल में महज चार दिन की नवजात बच्ची की…
हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…