News Addaa WhatsApp Group Join करें

पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 4, 2026  |  11:40 AM

361 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पेट्रोल में एथेनॉल और पेट्रोल की मात्रा को लेकर हलकान हैं दो पहिया चार पहिया वाहन स्वामी WhatsApp
Responsive image
  • सामान्यत: माइलेज की कमी और इंजन का जल्दी ख़राब होना ऐसा कहना है वाहन स्वामियों का

खड्डा/कुशीनगर। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से पेट्रोल पंपों पर E 20 पेट्रोल मिलने को लेकर वाहन स्वामियों में माइलेज और इंजन खराब होने की बात सामने आ रही है। दो पहिया और चार पहिया वाहन स्वामी सही मात्रा में शुद्ध पेट्रोल और एथेनॉल की मात्रा की बात को लेकर चर्चा करते सुने जा रहे हैं।

आपके लिए और..- नवरात्र में दुर्गा स्वरूप बनीं दो महिला सिपाही, दो शातिर...

वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर E 20 पेट्रोल गाडियां में दिया जा रहा है। उपभोक्ता इसको लेकर तरह- तरह की बातें और शुद्धता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं। खड्डा नगर के एक उपभोक्ता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि उसने खड्डा स्थित एक पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल डलवाया और कुछ दूर जाने पर बाइक बंद हो गई, फ्यूल टैंक की मैकेनिक से सफाई कराई तो अलग -अलग रंग में पानी की तरह तेल मिश्रण दिखाई दे रहा है। वाहन स्वामी बता रहे हैं कि कार्ब्यूरेटर और फ्यूल टैंक की सफाई कराने पर वाहन चला रहे हैं। ऐसे तमाम वाहन स्वामी पंपों पर पहुंचकर शुद्ध तेल और मात्रा को लेकर पंप कर्मियों से शिक़ायत करते देखे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर गाड़ियों में पेट्रोल और एथेनॉल की मात्रा और गाड़ियों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर बहस की जंंग जारी है। बहरहाल पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा किन कारणों से एथेनॉल और पेट्रोल के मिश्रण को पंपों पर सप्लाई कर रहीं हैं ये तो मंत्रालय के नियमों के अधीन है।

क्या है E 20 पेट्रोल

E20 पेट्रोल (20% एथेनॉल + 80% पेट्रोल) का उपयोग बढ़ाया जा रहा है ताकि पेट्रोल की खपत और प्रदूषण कम हो। लेकिन जिन वाहनों को E20 के लिए डिज़ाइन नहीं किया गया है, उनमें कुछ समस्याएँ हो सकती हैं।

संभावित नुकसान:

  • माइलेज कम हो सकता है (लगभग 3–7%), क्योंकि एथेनॉल की ऊर्जा क्षमता पेट्रोल से कम होती है।
  • रबर और प्लास्टिक के पार्ट्स (फ्यूल पाइप, सील, गैसकेट) पुराने वाहनों में जल्दी कार्ब्यूरेटर खराब हो सकते हैं।
  • इंजन में जंग (Corrosion) का जोखिम बढ़ सकता है, क्योंकि एथेनॉल नमी को आकर्षित करता है।
  • लंबे समय तक वाहन खड़ा रहने पर फ्यूल सिस्टम में समस्या आ सकती है।
  • पुराने वाले वाहनों में स्टार्टिंग और इंजन परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।

किन वाहनों में चिंता कम है?

  • अधिकांश 2023 के बाद बने E20-समर्थित वाहन E20 पर सुरक्षित रूप से चलने के लिए बनाए गए हैं।
  • यदि आपकी गाड़ी के मैनुअल या निर्माता ने E20 की अनुमति दी है, तो सामान्यतः नुकसान की आशंका नहीं होती।
ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking