News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: लूट चोरी नकबजनी करने वाले गैंग का खुलासा, दस गिरफ्तार…अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये तक की बरामदगी ,एसपी ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 4, 2025  |  7:06 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: लूट चोरी नकबजनी करने वाले गैंग का खुलासा, दस गिरफ्तार…अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये तक की बरामदगी ,एसपी ने किया पुलिस टीम को पुरस्कृत

कुशीनगर । जिले की रामकोला ,कप्तानगंज पुलिस के साथ स्वाट टीम को शनिवार को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस टीम ने एक अंतर जनपदीय लुट,चोरी,नकबजनी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए उस गैंग के दस सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से अनुमानित पच्चीस लाख रुपए का सोना,चांदी,लैपटॉप, वाहन इत्यादि का बरामदगी हुआ है। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ने इस सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को पच्चीस हजार रुपए का पुरस्कार से नवाजा है।

आज की हॉट खबर- यूपी पुलिस के सिपाही ने वृद्ध आश्रम में मनाया बेटे...

जानिए पूरा मामला !

बीते साल के आखिरी महीने की अंतिम दिन 30.12.2024 को थाना रामकोला पर आवेदक राजन वर्मा पुत्र गामा वर्मा द्वारा मु0अ0सं0 570/2024 धारा 304(2)/352 बीएनएस में एक अभियोग पंजीकृत कराया गया था। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन गोरखपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा द्वारा घटना के खुलासे के लिये अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में घटना की सफल खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। पुलिस के द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए दस अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना में शतप्रतिशत बरामदगी कर ली गयी है। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पकड़े गए अभियुक्तों ने उगला राज :

अभियुक्तों ने पूछताछ मे पुलिस टीम को बताया कि हमलोगो का एक संगठित गिरोह है। हमलोगो द्वारा घटना से पहले घूम-घूम कर रेकी कर लेते थे, उसके बाद सून-सान स्थानो से चोरी,लूट,छिनैती करते है। चोरी,लूट,छिनैती के समानो को भिन्न भिन्न स्थानो पर उचित दामो में बेच देते है। अलग अलग घटनाओं में गैंग के अलग अलग लोग शामिल होते है। दिनांक 29.12.2024 की रात्रि में थाना रामकोला क्षेत्रान्तर्गत राजन वर्मा के साथ भी रेकी करते हुए घटना को अंजाम दिया था। इसमे बरामद हुए सोने, चांदी इत्यादि को हमने जनपद बस्ती के एक सोनार के पास ले जाकर बेच दिया था। हमने पूर्व मे भी घटनाये कारित की है।

पुलिस टीम ने इस प्रकरण में मो0 आसिफ पुत्र मो0 मुमताज निवासी ग्राम रेलवे कालोनी वार्ड न0- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीगनर,आदित्य कुशवाहा पुत्र भगवानदास कुशवाहा ग्राम चकबंदी वार्ड नं0- 16 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,जाहिद पुत्र गयासुद्दीन निवासी पिपराबर सिवान छोटी मुगलटोली थाना रामकोला जनपद कुशीनगर,अनुज मिश्रा पुत्र हरिराम मिश्रा निवासी सुगर फैक्ट्री कालोनी वार्ड नं0- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,मोहन यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी चन्दरपुर बरवा टोला थाना रामकोला जनपद कुशीनगर,आरिफ पुत्र मु0 मुमताज निवासी रेलवे कालोनी वार्ड नं0- 08 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,जय साहनी पुत्र मोहन साहनी निवासी झझवा टोला वार्ड न0- 06 थाना कप्तानगंज जनपद कुशीनगर,कृष्णा वर्मा पुत्र घनश्याम वर्मा निवासी सतपोखरीया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर ,विपिन कुशवाहा पुत्र जंगबहादुर कुशवाहा निवासी पिपरा वर सिवान थाना रामकोला जनपद कुशीनगर,राजेश वर्मा पुत्र श्री कृष्ण वर्मा निवासी मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती को गिरफ्तार करते हुए कुल बरामदगी कीमत लगभग 25 लाख रुपये 124.40 ग्राम सोने का सिक्का,3.30 किग्रा चांदी की धातु,दो अदद लैपटाप ,दो अदद बायोमैट्रिक फिंगर स्कैनर ,कुल 45,700/- रूपये नगद ,चार अदद अवैध तंमचा 315 बोर व 7 अदद जिन्दा कारतूस , छः मोटरसाईकिल ,सात मोबाईल सेट को बरामद किया हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि इस सराहनीय कार्य का सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक आनन्द कुमार गुप्ता थाना रामकोला ,प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह मय टीम थाना कप्तानगंज ,उप निरीक्षक आलोक कुमार स्वाट प्रभारी मय टीम ,उप निरीक्षक शरद भारती सर्विसलांस प्रभारी मय टीम ,उप निरीक्षक राजकुमार बरवार थाना साईबर ,उप निरीक्षक विरेन्द्र यादव मय टीम थाना कुबेरस्थान ,उप निरीक्षक मनोज द्धिवेदी ,उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव ,उप निरीक्षक रणजीत सिंह बघेल थाना रामकोला,हेड कांस्टेबल हिमान्सु सिंह थाना रामकोला जनपद कुशीनगर की भूमिका अहम रही हैं।

संबंधित खबरें
मकर संक्रांति पर खोया मासूम, चौकी प्रभारी बने परिवार के लिए ‘भगवान महेश’
मकर संक्रांति पर खोया मासूम, चौकी प्रभारी बने परिवार के लिए ‘भगवान महेश’

कुशीनगर। गुरुवार को जहां पूरा जिला मकर संक्रांति के पावन पर्व पर दान-पुण्य और…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन
हेतिमपुर में 23.78 करोड़ की लागत से बनेगा नया पुल, कृषि मंत्री व सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन

ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर  । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…

मठिया गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव में मची रही धूम
मठिया गांव में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित महोत्सव में मची रही धूम

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मठिया में स्थित ऐतिहासिक काली माता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking