News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर में झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश, चार महिला चोर आभूषण-नगदी संग गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 3, 2025  |  6:51 PM

164 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश, चार महिला चोर आभूषण-नगदी संग गिरफ्तार

 

आज की हॉट खबर- ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय...

कुशीनगर । जिले की पटहेरवा पुलिस ने फाजिलनगर मेले में हुई झपटमारी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी गये आभूषण व नगदी के साथ चार महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाएं संगठित रूप से मेले व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम देती थीं।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने 48 घंटे के भीतर ही घटना का पर्दाफाश कर दिया। घटना का विवरण के विषय में जानकारी मिली है कि एक अक्टूबर को वादी राघवेन्द्र चौधरी निवासी फाजिलनगर ने थाना पटहेरवा में तहरीर दी थी कि मेले के दौरान उनकी पत्नी के गले से एक महिला ने मंगलसूत्र काट लिया और अपने साथ आई अन्य महिलाओं को दे दिया। मामले में थाना पटहेरवा पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिसमें गिरफ्तार महिलाएं की पहचान मंजू देवी पत्नी मनोज कुमार, निवासी धरौली, थाना कोतवाली घोसी, जनपद मऊ, सरिता देवी पत्नी जितेन्द्र कुमार, ग्राम टेनुआ, थाना फुलपुर, जनपद आजमगढ़,रीना देवी पत्नी मनोज उर्फ डिक्कन, निवासी दौलतपुर, थाना कोतवाली घोसी, जनपद मऊ,मैना देवी पत्नी नरसिंह, निवासी ग्राम उभांव, थाना गौरीबाजार, जनपद देवरिया के रूप में हुआ है। जिनके पास से एक मंगलसूत्र (पीली धातु),एक चेन मय लाकेट (सफेद धातु),₹2,490 नगद की बरामदगी हुई हैं।

बोली पुलिस:

इस विषय में थानाध्यक्ष पटहेरवा विनय कुमार मिश्र ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं ने बताया कि वे मेलों, धार्मिक आयोजनों और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में घुसकर महिलाओं और बच्चियों के जेवरात चोरी करती थीं और तुरंत मौके से फरार हो जाती थीं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र,उ0नि0 मनोज कुमार वर्मा, चौकी प्रभारी फाजिलनगर,का0 सुरजीत कुमार, का0 जितेन्द्र कुमार,म0का0 रानू सिंह, म0का0 रेखा यादव शामिल रही।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार ने टीम की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि जिले में ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

संबंधित खबरें
बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा
बकरीद पर अलर्ट मोड में पुलिस: सीओ जयंत यादव खुद सड़कों पर उतरे, फ्लैग मार्च से दिया सुरक्षा का भरोसा

कुशीनगर। आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से…

खड्डा में बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई
खड्डा में बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक मनाई गई

ग्रापए के पत्रकारों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया खड्डा, कुशीनगर। ग्रामीण पत्रकार…

ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
ई-रिक्शा में 40 किलो गौमांस लेकर जा रहा अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार को…

अपहरण केस का वांछित ‘टुनटून’ तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा
अपहरण केस का वांछित ‘टुनटून’ तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking