News Addaa WhatsApp Group Join करें

ट्रेन से मुम्बई जा रही महिला सफर के दौरान हुई गायब, परिजनों में बढ़ी चिंता

Sanjay Pandey

Reported By:

Oct 3, 2025  |  8:04 PM

211 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रेन से मुम्बई जा रही महिला सफर के दौरान हुई गायब, परिजनों में बढ़ी चिंता
  • 30 सितम्बर 25 को मुम्बई जाने के लिए ट्रेन में थीं सवार

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के आनन्द नगर दरगौली गांव निवासी एक महिला पानमती देवी मुम्बई जाते समय ट्रेन से गायब हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। घर के भतीजे ने गोरखपुर जीआरपी पुलिस को सूचना देकर खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

ट्रेन से गायब महिला पानमती के भतीजे चन्द्र प्रताप यादव ने गोरखपुर जीआरपी पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि उसकी चाची बीते 30 सितम्बर को गोरखपुर से मुम्बई जाने के लिए ट्रेन संख्या 20104 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनल में सवार होकर जा रही थी लेकिन गंतव्य तक नहीं पहुंची। उसने यह भी बताया कि इटारसी रेलवे स्टेशन तक वह सीट पर थी लेकिन उसके बाद सहयात्रियों ने बताया कि सीट खाली था।

काफी खोजबीन के बाद थक- हारकर भतीजे चन्द्र प्रताप यादव ने जीआरपी पुलिस से खोजबीन में मदद की गुहार लगाई है। पुलिस छानबीन सहित अन्य कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking