News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नव वर्ष पर रोटरी ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का किया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 1, 2025  |  5:50 PM

361 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नव वर्ष पर रोटरी ने नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जांच शिविर का किया आयोजन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । रोटरी क्लब कुशीनगर ने नए वर्ष की शुरुआत में एक महत्वपूर्ण पहल की, जब रोटरी ने कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क ब्लड ग्रुप जाँच शिविर का आयोजन किया। इस शिविर के माध्यम से नव वर्ष के मेले में लोगों ने मुफ्त में अपने ब्लड ग्रुप की जाँच कराई। इस पहल के माध्यम से क्लब ने समाज में स्वास्थ्य संचार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया है। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पालिका कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल व अधिशासी अधिकारी अंकिता शुक्ला ने फीता काट कर एवं अपना ब्लड ग्रुप जांच कराते हुए किया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि भाग-दौड़ की वर्तमान जिन्दगी में प्रत्येक व्यक्ति के लिए अपने ब्लड ग्रुप की जानकारी रखना बहुत जरूरी है। इससे खुद के किसी दुर्घटना का शिकार होने या मौका पड़ने पर किसी को रक्त देने व लेने में सहायता मिलती है।

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने बताया कि ब्लड ग्रुप पता होने से रोगों से मुक्ति एवं आकस्मिक संकट के समय विशेष लाभ मिल जाता है, साथ ही जिनका ब्लड ग्रुप एबी निगेटिव है जो कम लोगों में पाया जाता है, किसी को भी एबी निगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़े तो वे सहर्ष रक्तदान कर लोगों के जीवन बचाने में सहयोग कर सकेंगे।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभासद केशव सिंह, राजेश मद्धेशिया, दिनेश तिवारी भोजपुरिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. संजय सिंह, पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के संरक्षण सहायक शादाब खान, प्रधानाध्यापक भगवंत सिंह सहित 503 लोगों ने अपने रक्त समूह की जांच कराई। जाँच के उपरांत सभी को प्रमाण पत्र भी दिया गया।

इस अवसर पर रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव अजय कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, संयुक्त कोषाध्यक्ष सदरे आलम, मीडिया अरूण कुमार वर्मा, राजीव तिवारी, अरूण कुमार मौर्या, रंजीत श्रीवास्तव, आदिल खान, शोभा राय, राजू चौहान आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल
मां नारायणी के तट पर भव्य दीपोत्सव, दीपों की रोशनी से जगमगाया सामाजिक कुंभ स्थल

छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…

थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत
थाना परिसर में दीपावली की सफाई के दौरान करंट लगने से युवा सिपाही की मौत

बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…

त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी
त्योहार को लेकर पुलिस अलर्ट, चौकी प्रभारी कमलेंद्र सिंह के नेतृत्व में चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…

जुआ खेलते 13 जुआरी धराए
जुआ खेलते 13 जुआरी धराए

हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking