News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेकने वाला अभियुक्त हुआ लंगड़ा दिन के उजाले में हुआ मुठभेड़,चौबीस घंटे के अंदर स्वाट टीम और विशुनपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही , पढ़े पूरी खबर !

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 25, 2025  |  7:11 PM

380 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेकने वाला अभियुक्त हुआ लंगड़ा दिन के उजाले में हुआ मुठभेड़,चौबीस घंटे के अंदर स्वाट टीम और विशुनपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही , पढ़े पूरी खबर ! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर : पुलिस मुठभेड़ में युवती पर ज्वलनशील पदार्थ फेकने वाला अभियुक्त हुआ लंगड़ा

आपके लिए और..- पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई...

दिन के उजाले में हुआ मुठभेड़,चौबीस घंटे के अंदर स्वाट टीम और विशुनपुरा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही , पढ़े पूरी खबर!

कुशीनगर । अभी चौबीस घंटे भी नहीं गुजरे हुए की जिले के पुलिस प्रमुख संतोष कुमार मिश्र की पुलिस ने युवती पर ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में लंगड़ा बना दिया ।साथ ही यह संदेश भी आम जनमानस को दिया हैं कि “जैसी करनी वैसी भरनी” वाली कहावत में जिले की पुलिस भरोसा करती हैं,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने इस सराहनीय कार्य को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मियों को पच्चीस हजार रुपए के पुरस्कार से नवाजा है। यह मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र का हैं।

जानिए पूरा मामला !

इस जनपद के कुशीनगर में बीती रात्रि 24.03.2025 थाना विशुनपुरा क्षेत्रान्तर्गत एक युवती के उपर ज्वलनशील पदार्थ फेकने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए युवती को ईलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां पर उसकी स्थिति सामान्य है। उक्त के संदर्भ में थाना विशुनपुरा पर मु0अ0सं0-73/2025 धारा 124(1)/333/61(2) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था। एसपी कुशीनगर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगायी गयी थी। जिसके क्रम में मंगलवार को पुलिस को यह सूचना मिली घटना से संबंधित अभियुक्त चन्दन कुमार पुत्र बेचू प्रसाद निवासी दुदही वार्ड नं0 08 थाना विशुनपुरा जनपद कुशीनगर जो जंगल बैकुंठ पुर कोठी के जंगलो में छिपा हुआ है। इस सूचना पर थाना विशुनपुरा व स्वाट की संयुक्त टीम द्वारा घेराबन्दी किया गया। कांबिग के दौरान अभियुक्त द्वारा लक्ष्य साधकर पुलिस टीम पर जान मारने की नियत से फायर किया गया। जवाबी प्रतिरक्षा में पुलिस टीम द्वारा फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त घायल हो गया। जिसके दाहिने पैर में गोली लगी है। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमन्चा .315 बोर मय दो जिन्दा कारतूस,दो खोखा कारतूस व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक विशुनपुरा राजू सिंह मय टीम,प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार सिंह स्वाट प्रभारी ,उप निरीक्षक आलोक यादव स्वाट टीम ,उप निरीक्षक विनय प्रताप सिंह ,उप निरीक्षक विजय शंकर यादव ,हेड कांस्टेबल सनातन सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल सन्तोष सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल राहुल सिंह स्वाट टीम ,हेड कांस्टेबल रणजीत यादव स्वाट टीम , हेड कांस्टेबल चन्द्रशेखर यादव स्वाट टीम,आरक्षी ऋषि पटेल स्वाट टीम की योगदान अहम रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India
Iniyaals Nutrition: Buy Traditional Health Mix, Malt Powder and Nutrition Products Online in India

When searching for traditional health mixes, nutrition powders, porridge mixes and malt drinks, finding…

पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!
पुलिस मुठभेड़ में गो-तस्कर को लगी गोली, गैंगस्टर समेत कई मुकदमों का आरोपी गिरफ्तार!

कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…

कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर
कुशीनगर NH-28 पर भीषण हादसा: कार-ट्रेलर भिड़ंत में एक ही परिवार के 5 समेत 6 की मौत, 2 की हालत गंभीर

मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…

दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking