कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में महेश कर्णधार, जिला सहकोषाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ कुशीनगर ने जन्मदिन के सुअवसर पर दिलीप नगर माली टोला स्थित अपने प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पौधरोपण कर जन्मोत्सव मनाया। बताते चलें श्री कर्णधार शिक्षक के साथ साथ पर्यावरण प्रेमी व्यक्ति भी हैं। इन्होंने विद्यालय में विभिन्न प्रकार की वनस्पतियां, फूल, आकर्षक पौधे, फलदार वृक्ष के साथ सब्जियां तक उगा रखी हैं।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विशिष्ट बीटीसी शिक्षक संघ कुशीनगर राजेश शुक्ल ने कहा कि कुशीनगर शिक्षक संघ सौभाग्यशाली है जो उनके बीच में ऐसा पर्यावरण प्रेमी व्यक्तित्व मौजूद है। श्री शुक्ल ने नयी दिशा के पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान की भी प्रशंसा की और कहा कि इस अभियान से सरल और संहज रुप में पर्यावरण संरक्षण को गति मिल रही। हम सबको इस अभियान को आत्मसात करना होगा।
इस दौरान नागेंद्र तिवारी, अवनीश शुक्ल, हरेंद्र चौरसिया, पूनम रानी, ममता यादव, मीना देवी, सुभावती देवी, किश कुमारी, अशोक बारी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…
सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…
कुशीनगर। जिले में शराब तस्करों के नए-नए हथकंडे सामने आ रहे हैं, लेकिन कुशीनगर…