News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: चोरो के हौसले बुलंद, पार्क का लाईट और आठ बैट्री चोरी; बीते सोमवार की रात एक घर का ताला तोड़ने व मोटरसाइकिल चोरी करने का हुआ था प्रयास

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Aug 11, 2022  |  2:42 PM

1,063 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: चोरो के हौसले बुलंद, पार्क का लाईट और आठ बैट्री चोरी; बीते सोमवार की रात एक घर का ताला तोड़ने व मोटरसाइकिल चोरी करने का हुआ था प्रयास

सपहा/कुशीनगर। सपहा क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं,जो एक साथ कई-कई वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।सपहा मे चोरो के हौसले बुलंद है,किसी न किसी दिन चोरो द्वारा चोरी की जा रही है,इससे लोगों में भय का माहौल है,लगातार हो रही इन घटनाओं से आम जन मे भय का माहौल बना हुआ है,कसया थाना क्षेत्र के बुद्ध बापू उपवन मे लगे चार सोलर लाइटों की आठ बैट्री गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

नगरपालिका परिषद कुशीनगर के वार्ड नम्बर-1 रानी लक्ष्मी बाई पूरम् स्थित बुद्ध बापू उपवन पार्क मे नगरपालिका के तरफ से चार खम्भों पर दो-दो सोलर पैनल व दो-दो बैट्री लगी थी।पार्क मे रात्रि मे किसी चौकीदार कि तैनाती नही होने और काफी दिनों से बैट्री खराब होने से पार्क मे अंधेरा भी रहता है।अंधेरे का फायदा उठा कर चोर सोलर लाईट के खम्भों पर लगे आठों बैट्री चुरा ले गये।जब सुबह पार्क के माली रामाज्ञा शर्मा पार्क मे पहुंचे तो देखा कि सभी खम्भों से बैट्री गायब है। इसकी सूचना रामाज्ञा ने टेलिफोन से नगरपालिका के उच्चाधिकारियों को दिया और लिखित सूचना थाने को देकर एफआईआर दर्ज करने कि मांग की है,विदित हो की बीते सोमवार की देर रात चोरों ने थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 8 पंडित राज मंगल पांडे नगर (मुरलीपट्टी) मे चोरो ने दो जगह चोरी करने का प्रयास किया लेकिन असफल रहे,एक घर मे चोरो द्वारा ताला तोड़ा जा रहा था तभी पास के लोगो के जग जाने से चोर फरार हो गए,उसी रात्रि इसी गाव के ही एक व्यक्ति के मोटरसाइकिल का लॉक तोड़कर चोरी कर रहे थे लेकिन गाड़ी नाली मे गिर जाने से चोरी नही कर पाए.,सपहां में चोरों ने आतंक मचाया हुआ है।

चोरों के कितने हौसले बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर एक ही रात दो-दो जगहो पर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करते हैं और कुछ दिन बाद ही बुद्ध बापू उपवन मे लगे चार सोलर लाइटों की आठ बैट्री गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा चुरा ली गई।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking