News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर :  वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन • विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधे लगाए • बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध नि:शुल्क पुस्तक वितरित किया गया • रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा नव प्रवेशित कुल 26 बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए गए।

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 3, 2025  |  4:16 PM

114 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर :  वन महोत्सव 2025 के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन • विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधे लगाए • बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध नि:शुल्क पुस्तक वितरित किया गया • रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा नव प्रवेशित कुल 26 बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए गए। WhatsApp
कुशीनगर । अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं वन विभाग सामाजिक वानिकी प्रभाग कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में वार्ड संख्या 19 स्थित संविलयन विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी (शिवाजीनगर) में गुरुवार को वन महोत्सव 2025 – जागरूकता गोष्ठी एवं पौधारोपण के अंतर्गत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व कर्मचारियों ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के 70 पौधे लगाए। सभी बच्चों ने अपनी-अपनी माताओं के नाम पर पौधे लगाकर उन्हें समर्पित किया, जिससे मातृत्व के प्रति सम्मान और पर्यावरण के प्रति चेतना का अद्भुत संदेश प्रसारित हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद कुशीनगर के अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री राकेश जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी कसया श्री जयंत कुमार सिंह राणा एवं वार्ड सभासद गिरिजेश सिंह रहे। अतिथियों ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना की।
विद्यालय के शिक्षक प्रभात चतुर्वेदी एवं वाहिद अली ने बताया कि आज विद्यालय में तीन भिन्न-भिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराया गए नि:शुल्क पुस्तक का वितरण, रोटरी क्लब द्वारा उपलब्ध कराया गया नि:शुल्क स्कूल बैग वितरण एवं विशेष रूप से वन महोत्सव एक पेड़ मां के नाम अभियान जो बच्चों को प्रकृति से जुड़ने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है उक्त समस्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत ही बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा समस्त नामांकित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकें वितरित की गईं। साथ ही, रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा कक्षा 1 व 6 के नव प्रवेशित कुल 26 बच्चों को स्कूल बैग, रसोईयों को छाता प्रदान किए गए ।
मुख्य अतिथि राकेश जायसवाल ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान केवल पौधारोपण का कार्य नहीं है, यह एक भावनात्मक पहल है जो मातृत्व और पर्यावरण को एक सूत्र में बाँधती है। विद्यालय के इस आयोजन से नई पीढ़ी को जिम्मेदारी का बोध हुआ है, जो अत्यंत सराहनीय है। साथ ही आज उपलब्ध कराए जा रहे नि:शुल्क पुस्तक और स्कूल बैग से
बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि होगी।
क्षेत्रीय वन अधिकारी जयंत कुमार सिंह राणा ने बताया कि हमारा उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि लोगों में पर्यावरण के प्रति संवेदना विकसित करना है। इस प्रकार के कार्यक्रम जनमानस विशेष रूप से बच्चों को प्रकृति के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ते हैं और उन्हें पर्यावरण रक्षक के रूप में तैयार करते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव विजय गुप्ता ने किया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सचिव विजय गुप्ता, उपाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष दिनेश यादव, सह सचिव सदरे आलम, निदेशक इम्तियाज आलम, महेन्द्र तिवारी, अरुण वर्मा, अमरेन्द्र नारायण सिंह, वन दरोगा रामध्यान पाण्डेय, जलालुद्दीन, रामाधार, वन रक्षक राजेश चौधरी, विवेक कुमार, मुकेश कुमार, सन्तोष यादव, रामभरोसा, शिक्षक राजन चौरसिया, शिक्षिका संगीता सिंह, अमृता सिंह, संध्या सिंह, जय प्रकाश सिंह एवं आदिल खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking