News Addaa WhatsApp Group

कई जन्मों के पुण्य फल से मनुष्य का जन्म मिलता है- राजेश पाल

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Jul 2, 2025  |  5:06 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कई जन्मों के पुण्य फल से मनुष्य का जन्म मिलता है- राजेश पाल

मथौली बाजार/कुशीनगर। इस मृत्यु लोक में जीवात्मा जब आती है कई जन्मों के पुण्य फल प्राप्त होने पर ही मनुष्य का जन्म प्राप्त हो पाता है।रामायण में लिखा है बड़े भाग्य मानुष तन पावा, सूर दुर्लभ सदग्रन्थ ही गावा। अर्थात यह मानव जीवन बहुत ही भाग्य से मिलता है और यह देवताओं को भी दुर्लभ है ऐसा ग्रंथो में भी लिखा है।

आज की हॉट खबर- हाटा में ‘वसूली सिंडिकेट’ का आरोप! दोगुना टैक्स वसूली से...

उक्त बातें विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा लंगड़ी में जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था मथुरा के राष्ट्रीय उपदेशक राजेश पाल ने बाबा जय गुरुदेव महराज का सन्देश सुनाते हुए कहा । मानव जीवन के कल्याण हेतु समय समय पर सतगुरु का अवतरण होता है और समरथ गुरु ही जीवात्मा के कल्याण का भेद बताते हैं।

सत्संग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन को ऐसे ही जाया नहीं करना चाहिए। परमात्मा ने इंसान को इतना बेहतरीन इसलिए बनाया कि वह जीते जी सृष्टि के रहस्य एवं उद्देश्यों को जान सके। सच्चे सतगुरु नामदान देकर जीवों को जीते जी परात्मा से मिलने का राह बताते हैं और सुमिरन भजन कराकर जीवात्मा का कल्याण करते हैं। कहा कि सभ्यता अंग्रेजी विज्ञान पढ़ने मात्र से नहीं अंडा, मछली, मांस व शराब का सेवन छोड़कर शाकाहारी बनने से और नशा मुक्त होने से आएगी। सत्संग में उपस्थित सभी जनमानस से शाकाहारी और नशा मुक्त रहने का आग्रह किया गया। आगे मथुरा आश्रम पर 8 अगस्त से 12 अगस्त तक होने वाले गुरुपूर्णिमा कार्यक्रम में अधिक से अधिक सतसंगियों को अपने साथ एक नये व्यक्ति को लेकर आने का आग्रह किया।

इस अवसर पर जय गुरुदेव संस्था के खण्ड अध्यक्ष पश्चिमी मोतीचक रामश्री चौहान, रामकृपाल वर्मा, छोटेलाल वर्मा, पवन वर्मा, कुन्दन वर्मा, संजय वर्मा, चन्द्रहास वर्मा, श्रीराम कुशवाहा,नरसिंह, सोहन गुप्ता, रमापति सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, राजेन्द्र चौधरी, मृतुन्जय राय, बैजनाथ वर्मा, रामप्रताप सिंह, विवेक मौर्या, शैलेन्द्र चौधरी, मुंजेश यादव, लालजी यादव, रामाश्रय चौहान, मदन यादव, सुदामा कुशवाहा, कुसुम कुशवाहा, संगीता वर्मा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
30 दिन, फांसी हुआ तय—कुशीनगर पुलिस का करारा वार!
30 दिन, फांसी हुआ तय—कुशीनगर पुलिस का करारा वार!

कुशीनगर (नगर संवाद)। जिले में एक बेहद संवेदनशील पॉक्सो एक्ट प्रकरण में पुलिस और…

कुशीनगर में कानून-व्यवस्था पर सख्त फोकस: डीआईजी ने ली मैराथन समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश
कुशीनगर में कानून-व्यवस्था पर सख्त फोकस: डीआईजी ने ली मैराथन समीक्षा बैठक, दिए कड़े निर्देश

कुशीनगर, । जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य…

कुबेरनाथ में सीएचसी गेट पर क्लिनिक खोलकर ईलाज कर रही आशा
कुबेरनाथ में सीएचसी गेट पर क्लिनिक खोलकर ईलाज कर रही आशा

धड़ल्ले से होता है गर्भपात, विभाग मौन  तुर्कपट्टी/कुशीनगर । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुबेरस्थान के…

हाटा में ‘वसूली सिंडिकेट’ का आरोप! दोगुना टैक्स वसूली से बिफरे बस मालिक, शिकायत के बाद भी खामोश प्रशासन
हाटा में ‘वसूली सिंडिकेट’ का आरोप! दोगुना टैक्स वसूली से बिफरे बस मालिक, शिकायत के बाद भी खामोश प्रशासन

कुशीनगर। जिले के नगर पालिका हाटा क्षेत्र में कथित अवैध वसूली का मामला अब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking