News Addaa WhatsApp Group Join करें

स्कूली बच्चों के साथ मना वन महोत्सव

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Jul 3, 2025  |  4:33 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्कूली बच्चों के साथ मना वन महोत्सव
सुकरौली/कुशीनगर। एक से सात जुलाई को मनाये जाने वाले वन महोत्सव कार्यक्रम की कड़ी मे वन विभाग के हाटा रेंज द्वारा सुकरौली नगर पंचायत मे स्कूली बच्चों के साथ जागरूकता गोष्ठी व पौधरोपण का कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पंचायत सुकरौली राजनेति कश्यप ने गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के अधिक से अधिक पौधरोपण के विजन को सफल बनाने के लिए समग्र रूप से प्रयास करना होगा। अधिक से अधिक पौधे रोपित तो करने ही हैं साथ ही अपने आसपास लगे पौधों की सुरक्षा करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत वन विभाग के सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम के लिए भूमि उपलब्ध करा रहा है जिससे कि नगर वासियों को स्वच्छ व सुरम्य वातावरण मिल सके।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष जय प्रकाश शाही ने कहा कि प्रधानमंत्री जी द्वारा चलाये गये  एक पेड़ मां के नाम अभियान से जुड़ कर मां के नाम पौधा रोपित करें व जिस प्रकार हम अपनी मां का अपमान नही सहन कर सकते उसी प्रकार लगाये गये पौधों को भी सम्मान देते हुए उसकी देख रेख हमे करना होगा।
अधिशासी अधिकारी सुकरौली सर्वेश श्रीवास्तव ने अपील किया कि वातावरण मे आक्सीजन को बढ़ाने के लिए हमे अधिक से अधिक पौधरोपण करना होगा ।
 कार्यक्रम की शुरूआत मे रेंजर हाटा अमित श्रीवास्तव ने समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। रेंजर हाटा ने बताया कि इस वर्ष सभी विभाग मिलकर लगभग 38 लाख पौधे कुशीनगर मे लगायेंगे जिसकी रक्षा की जिम्मेदारी विभागों के साथ साथ आम जनमानस की भी है।
कार्यक्रम मे सनबीम स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। चेयरमैन द्वारा मौलश्री का पौधा रोपित किया गया, जय प्रकाश शाही व अधिशासी अधिकारी ने आम के पौधे का रोपण किया। स्कूल के प्रबंधक श्री पटेल द्वारा छितवन के पौधे का रोपण किया गया।
इस अवसर पर पार्षद अर्जुन पटेल, गीतांजली यादव, चेतन सहित स्कूली बच्चों ने पौधों का रोपण किया।
कार्यक्रम मे वन दरोगा अनिल कुमार, वी के सिंह, भगवान राम, वन रक्षक अब्दुल आलम, इन्द्रजीत यादव, शम्भू राजभर, रामप्रीत सिंह सहित क्षेत्र के निवासी उपस्थित रहे।

आपके लिए और..- ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी
खाद की कालाबाजारी करने वालों की अब खैर नहीं : दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई – जिलाधिकारी

किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…

ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन, आवास प्लस से पात्रों का नाम पोर्टल से गायब

खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…

प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी
प्रगतिशील किसान की बेटी बनी एक्स-रे टेक्नीशियन, यूपीएसएसएससी में चयन से गांव में खुशी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking