News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 19, 2023  |  6:16 PM

246 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। कामन फैसिलिटी सेन्टर, सपहा रोड कसया के परिसर में एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हरिलाल प्रजापति, सदस्य माटीकला बोर्ड के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

उक्त जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने इसकी जानकारी दिए,इस अवसर पर नामित पर्यवेक्षक, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी देवरिया अभय सिंह, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी ए० के० पाल एवं प्रजापति समाज के प्रमुख पदाधिकारियों- सत्यानन्द प्रजापति, तेजप्रताप प्रजापति,गणेश प्रजापति, वृन्दा देवी, सीमा देवी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 250 से अधिक संख्या में माटीकला से जुडे कामगार / शिल्पकार उपस्थित रहे। जागरूकता कार्यक्रम में ए0के0 पाल द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का एकल पुष्प व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया तथा कार्यक्रम के आयोजन व विभाग द्वारा संचालित रोजगारपरक योजनाओं पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही माटीकला उद्यम से सम्बन्धित तैयार की गयी विडियो फिल्म को भी दिखाया गया।

उक्त कार्यक्रम में उद्यमियों का उत्साहवर्धन करते हुए मिट्टीकला में परम्परागत वस्तुओं के निर्माण के साथ-साथ नई तकनीक का प्रयोग कर कलात्मक वस्तुओं के निर्माण हेतु आग्रह किया गया। साथ ही साथ पड़ोसी जनपद आजमगढ के निजामाबाद व जनपद गोरखपुर के औरंगाबाद व गुलहरिया के माटीकला के उद्यमियो द्वारा तैयार की गयी ब्लैक पाटरी व टेराकोटा के उत्पाद का कार्यस्थल पर भ्रमण कर उनकी कलाकृतियों को सीखने के प्रयास हेतु आग्रह किया गया। अध्यक्ष द्वारा सभी उपस्थित आमजनमानस का स्वागत करते हुए ग्रामीण अंचल में पूर्व से चल रहे माटीकला के कार्यों के महत्व के बारे में बताते हुए अपने हुनर को और अधिक बढावा देने तथा माटीकला के उत्पाद को विकसित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की गयी तथा स्वरोजगार की योजनाओं का लाभ लेने हेतु उत्साहित किया गया दीपावली के त्योहार को देखते हुए अधिक से अधिक लक्ष्मी गणेश जी की मूर्तियो के साथ-साथ अन्य आकर्षक वस्तुओ के निर्माण व दीया निर्माण पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन महेंद्र यादव परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग कार्यालय गोरखपुर द्वारा किया गया। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए माटीकला से जुड़े उद्यमियों से अपने परंपरागत कार्य को और अच्छे तरीके से करने के साथ-साथ अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने तथा मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना में अपनी आवश्यकता अनुसार बैंक से ऋण प्राप्त कर सरकार द्वारा दी जा रही लोन में छूट तथा ब्याज में छूट का लाभ लेने का आहवाहन किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking