News Addaa WhatsApp Group Join करें

कथा सुनने से पापों से मिल जाती है मुक्ति – पण्डित प्रदीप सागर

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 19, 2023  |  6:14 PM

177 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कथा सुनने से पापों से मिल जाती है मुक्ति – पण्डित प्रदीप सागर

सपहा/कुशीनगर । नगरपालिका कुशीनगर के वार्ड न0 3 संत गाडगे नगर स्थित मां खरदर स्थान में चल रही सात दिवसीय मानस प्रवचन में मंगलवार की रात मथुरा से पधारे कथावाचक पण्डित प्रदीप सागर ने श्रोताओं को राम जन्म की कथा का रसपान कराया।कथावाचक पण्डित प्रदीप सागर ने बुधवार को भी कथा सुनकर श्रोता भाव विभोर हो उठे। माहौल भक्तिमय रहा।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

कथावाचक ने कहा कि पृथ्वी पर जब-जब असुरों का अत्याचार बढ़ा, तब-तब ईश्वर ने किसी न किसी रूप में अवतार लेकर असुरों का संहार किया। जब धरा पर धर्म के स्थान पर अधर्म बढ़ने लगता है, तब धर्म की स्थापना के लिए ईश्वर को आना पड़ता है। भगवान राम ने भी पृथ्वी लोक पर आकर धर्म की स्थापना की और लोगों का कल्याण किया। कथा में उन्होंने राम जन्म का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि जब अयोध्या में भगवान राम का जन्म होने वाला था तब समस्त अयोध्या नगरी में शुभ शकुन होने लगे। प्रभु राम का जन्म होने पर चारों ओर खुशी का माहौल हो गया। मानस प्रवचन का उद्घाटन सभासद सूर्यनाथ यादव उर्फ संत ने किया।

प्रवचन के दौरान पूजारी कैलाशदास, बालक दास, राधामोहन यादव डा0 शक्ति कुशवाहा, रामसेवक यादव हरेंद्र यादव, सतीश यादव रामप्रताप यादव, अनिल कुशवाहा, जोखन वर्मा मुन्ना वर्मा, मुरारी, सचिन उमेश धर्मेद्र रमेश सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking