News Addaa WhatsApp Group Join करें

तमकुहीराज विधानसभा में लगातार बढ़ रहा है विकास का कारवां…..विधायक डॉ असीम कुमार राय के प्रयास से सोलह सड़कों कि मरम्मत कार्य स्वीकृत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 19, 2023  |  6:55 PM

179 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
तमकुहीराज विधानसभा में लगातार बढ़ रहा है विकास का कारवां…..विधायक डॉ असीम कुमार राय के प्रयास से सोलह सड़कों कि मरम्मत कार्य स्वीकृत

तमकुहीराज/कुशीनगर। विधान सभा तमकुहीराज में क्षेत्रीय विधायक का विकाश का प्रयास अब अपना रंग दिखाना शुरू किया है। अभी कुछ दिनों पहले ग्यारह प्रमुख मार्गो की मरम्मती करण का स्वीकृत शासन से मिला ही था,की फिर मात्र विधायक के प्रयास से विधानसभा के विभिन्न सोलह सड़कों का विशेष मरम्मत कार्य स्वीकृत प्रदान हो गई है। जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। आम जागरूक लोगों द्वारा इस कार्य के लिए क्षेत्रिय विधायक को बधाईयां दी जा रही है।

आपके लिए और..- मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान...

प्राप्त जानकारी के अनुसार तमकुहीराज के लोकप्रिय विधायक डॉ असीम कुमार राय द्वारा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद से क्षेत्र के क्षतिग्रस्त सड़कों के बारे में बताया गया था। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा के सोलह सड़कों का विशेष मरम्मत के कार्य की स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसके बाद विधानसभा क्षेत्र में उपरोक्त सड़कों को लेकर आम लोगों में खुशी लहर दौड़ गई है। और इस विधानसभा क्षेत्र में धीरे धीरे विकास का कारवां बढ़ रहा है।

शासन द्वारा स्वीकृत मिलने वाली प्रमुख सड़कें

तमकुहीराज विधानसभा के इन प्रमुख सड़कों को मिली स्वकृति जिसमें जगदीश हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, दनियाड़ी संपर्क मार्ग,तरया चौपथिया संपर्क मार्ग,धुरिया इमिलिया संपर्क मार्ग,गौरी इब्राहिम संपर्क मार्ग,तमकुही कि०मी० 2 से भटवलिया संपर्क मार्ग,चौबेया पटखौली संपर्क से हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग,रामकोला चट्टी से सरया बुजुर्ग होते हुए समउर तमकुही पिच मार्ग,हीरासोती संपर्क मार्ग,पकड़ियार पूरब पट्टी कि०मी० 1 से पश्चिम पट्टी संपर्क मार्ग,दुदही बरवा पट्टी थाना से गोबरहा संपर्क मार्ग,खलवा बेदूपार पुल एप्रोच संपर्क मार्ग,खुदरा संपर्क मार्ग,लतवाजीत संपर्क मार्ग,एन०एच० 28 से कटहरिया संपर्क मार्ग,दुदही बरवापट्टी से बिचपटवा संपर्क मार्ग का स्वकृति मिलने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता जयंत कुमार सिंह, अवधेश राय, प्रधान प्रतिनिधि राजकुमार शाह, प्रधान प्रतिनिधि अनुप कुमार राय, मिथलेश शर्मा, सतेन्द्र कुमार चौहान, अमरेश मिश्रा, सहित सैकड़ों लोगों ने अपने लोकप्रिय विधायक को इस स्वकृत सड़कों के लिए बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking