News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर

Ram Bihari Rao

Reported By:

Sep 18, 2021  |  10:04 PM

1,295 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दो मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में एक की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर WhatsApp
Responsive image

रामकोला/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर लक्ष्मीगंज जाने वाली गेट के सामने दो बाइक की जोरदार भिड़ंत में दोनों मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है और एक व्यक्ति की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। राहगीरों ने घटना की जानकारी रामकोला पुलिस तथा 108 नंबर एंबुलेंस को दिया।घटना पर एंबुलेंस पहुंचा और दोनों घायलों को रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सूचना पाकर तत्काल पुलिस भी पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

घटना देर रात्रि रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम चन्दरपुर अन्तर्गत की है। रामकोला – कप्तानगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर लक्ष्मीगंज जाने वाली सड़क के मोड़ के समीप रामकोला की तरफ से बाइक पर सवार व्यक्ति कप्तानगंज की तरफ जा रहे थे कि उसी दौरान लक्ष्मीगंज गेट के बगल चाय कि दुकान से चाय पी कर तीन युवक बाइक से सड़क पार कर रहे थे ,के दरम्यान दोनों बाइक की सीधी जोरदार टक्कर हो गयी जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए तथा एक अधेड़ की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।मोटरसाइकिल के टक्कर की आवाज सुन बगल के दुकानदारों एवं राहगीरों की घटना स्थल पर भीड़ जुट गयी।भीड़ में से किसी राहगीर ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी।एम्बुलेंस दोनों घायलों को सीएचसी रामकोला पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस मृत व्यक्ति को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी। मृतक की पहचान रामसमुझ विश्वकर्मा पुत्र सुदर्शन विश्वकर्मा उम्र लगभग 38 वर्ष निवासी नगर पंचायत कप्तानगंज चकबंदी उत्तर मोहल्ला रूप में हुआ जबकि घायल भरत कुशवाहा पुत्र छठ्ठू कुशवाहा उम्र 26 वर्ष, और महेंद्र कुशवाहा पुत्र ध्रुव कुशवाहा उम्र 25 वर्ष, ग्राम रामपुर बगहा टोला करमहा थाना रामकोला के निवासी बताया गया। बताते चलें कि रामसमुज विश्वकर्मा और चंदन गोड़ पुत्र नंदू उम्र 28 वर्ष निवासी कप्तानगंज चकबंदी मुहल्ला जो शमशेद को बुलाने रामकोला गया था। तीनों एक ही बाइक से बैठकर रामकोला से कप्तानगंज जा रहे थे और भरत कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, किशन कुशवाहा तीनों लक्ष्मीगंज गेट पर स्थित चाय की दुकान से चाय पी कर निकले थे किशन कुशवाहा पुत्र बनारसी कुशवाहा उम्र 20 वर्ष निवासी रामपुर बगहा टोला करमहा और चंदन गोड़ पुत्र नंदू और शमशेद चोटिल होने से सुरक्षित बच गये ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा
जनआशीर्वाद रैली को मिल रहा जनसमर्थन, अभय राव की बढ़ी सियासी चर्चा

हाटा, खोटठा, भैसही बाजार, बालेश्वर चौराहा से अहिरौली बाजार तक जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking