News Addaa WhatsApp Group

Rain in Kushinagar/कुशीनगर: वर्षा न होने से सूख रही धान की फसल, सरकारी नलकूपों ने संभाला मोर्चा

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jul 19, 2022  |  3:03 PM

713 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Rain in Kushinagar/कुशीनगर: वर्षा न होने से सूख रही धान की फसल, सरकारी नलकूपों ने संभाला मोर्चा
  • प्रचंड धूप के कारण कम हो गई खेत की नमी उत्पादन होगा प्रभावित बढ़ रही खेती की लागत

कसया/कुशीनगर। मौसम की बेरुखी ने धान की रोपाई कर चुके किसानों को मुश्किल में डाल दिया है,वर्षा के अभाव में खेत में सूख रही फसल को बचाने के लिए किसान काफी परेशान हैं,नमी न होने से खेत में दरारें बन आई हैं,जिससे पौधे मुरझाने लगे हैं,हालांकि तहसील क्षेत्र के कई जगहों पर सरकारी नलकूपों (ट्यूबेलो) ने मोर्चा संभाल रखा है जिससे अधिकतर किसान राहत की सांस ले पा रहे है,क्षेत्र के जिन गांवों में किसानों के खेत तक सरकारी नलकूप का पानी पहुँच रहा है वो सिचाई कर राहत में है।कसया तहसील क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि समय पर फसल को पानी नहीं मिला तो पौधों की वृद्धि प्रभावित हो जाएगी तथा उत्पादन पर काफी विपरीत प्रभाव पड़ेगा। मानसून के दगा देने के कारण कसया तहसील क्षेत्र के गांवों के किसान परेशान हैं,वर्षा नहीं होने से धान की फसल सूखने लगी है।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

हालांकि तहसील क्षेत्र के बहुत से गावो में सरकारी नलकूपों (ट्यूबेलो) ने मोर्चा संभाल रखा है जिससे अधिकतर किसान राहत की सांस ले पा रहे है,जिन किसानों के खेत तक सरकारी नलकूप का पानी पहुँच रहा है वो राहत में है लेकिन जहाँ सरकारी नलकूपों (ट्यूबेलो) उपलब्ध नही है वहाँ के किसान महंगा डीजल खरीदकर पंपिंगसेट से सिंचाई कर रहे है,प्रचंड धूप के कारण खेतों की नमी कम होने लगी,पौधे मुरझाने लगे हैं।किसानों को इस बात की चिंता सता रही है कि अगर वर्षा नहीं हुई तो उत्पादन कम होगा और लागत में वृद्धि होगी।महंगा डीजल खरीदकर पंपिंगसेट से सिंचाई सबके लिए संभव नहीं है साथ ही डीजल खरीद कर पंपिग सेट के सहारे धान की रोपाई कर चुके किसान अब वर्षा न होने से काफी परेशान हैं,पानी की उम्मीद में किसान आसमान की तरफ टकटकी लगाकर निहार रहे हैं,परेशान किसान फसल को बचाने के लिए अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहे हैं।जिन किसानों के पास अपने निजी संसाधन हैं वह मंहगे दाम पर डीजल खरीद कर पंम्पिंग सेट के सहारे सिंचाई भी करना शुरु कर दिए हैं, लेकिन तेज धूप व तापमान अधिक होने से फसल को इसका पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।

क्या कहते है किसान

सपहा के किसान आशुतोष पाठक कहते हैं कि मानसूनी वर्षा न होने से सूख रही धान की फसल को बचाना मुश्किल हो गया है लेकिन सरकारी नलकूप (ट्यूबेल) से सिचाई हो जा रहा है। गणपत गुप्ता ने कहा कि सूखे के प्रभाव से खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है। उत्पादन कितना होगा, इसका भरोसा नहीं है, आदित्य तिवारी ने बताया कि किसानों को धान की फसल से बड़ी उम्मीदें थी और अच्छे मानसून की संभावना से वह मंहगे दाम पर बीज खरीद नर्सरी तैयार करने के बाद समय से रोपाई भी कर दिए, फसल सूख रहा है। किसान कन्हैया राय कहते हैं कि मध्यम व छोटे किसानों के सामने बड़ी समस्या है, पंपिंगसेट से सिंचाई काफी महंगी साबित हो रही है,सूख रही धान की फसल देख किसान काफी दुखी हैं।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking