News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 17, 2022  |  8:36 PM

566 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राजकीय बौद्ध संग्रहालय द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

कसया/कुशीनगर। आजादी का अमृत महोत्सव एवं स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय बौद्ध संग्रहालय, कुशीनगर द्वारा दिनांक 17 अगस्त, 2022 को बुद्ध समाज कल्याण पूर्व माध्यमिक विद्यालय, अनिरुद्धवाँ,कुशीनगर के छात्र -छात्राओं के मध्य किया गया।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

प्रतियोगिता में कक्षा 06 से 08 तक के कुल 75 छात्र -छात्राओं द्वारा प्रतिभागिता की गई।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने हर घर तिरंगा एवं स्वतंत्रता सेनानियों पर सुंदर चित्रांकन किए। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ के पूर्व अध्यक्ष बुद्ध भिक्षु नन्दरत जी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। प्रतियोगिता में सफल विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार एवम् प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार अंकित सोनकर कक्षा -7 व द्वितीय पुरस्कार कुमारी शिवांगी सिंह कक्षा- 07, तृतीय पुरस्कार कुमारी मोनी खरवार कक्षा-08 को, सांत्वना पुरस्कार कुमारी नम्रता खरवार कक्षा-08, व कुमारी ललिता सिंह कक्षा-07 को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों व शिक्षकों का स्वागत एवं आभार ज्ञापन संग्रहालयाध्यक्ष अमित कुमार द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम का संचालन तेज प्रताप शुक्ला ने किया।

उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य, श्री प्रभुनाथ सिंह , श्रीमती पूनम देवी, सुनीता सिंह, अमृता कुशवाहा, गनपति शर्मा, धर्मेंद्र सिंह, हरिओम सिंह,आदि शिक्षक एवम् शिक्षिकाएं तथा मीरचंद व नसीरुद्दीन बेग की उपस्थित रहें ।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking