News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सड़क के गढ्ढों मे लोगों ने रोपा धान

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Sep 4, 2022  |  6:32 PM

710 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सड़क के गढ्ढों मे लोगों ने रोपा धान

सपहां/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र कसया के विधानसभा फाजिलनगर अंतर्गत बसडीला पाण्डेय के समीप से कसया तुर्कपट्टी मार्ग से निकलकर रावतपार डीग्री महुअवाँ कारखाना पुरेन्द्रपुर महासोन को जोडने वाली सड़क गढ्ढों मे तबदील हो गई है। राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आयेदिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं ।परेशान क्षेत्रीय लोगों ने रविवार को इन गढ्ढों मे धान की रोपाई कर विरोध किया तथा शासन से इस सड़क को यथाशीघ्र बनवाने की मांग की ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनवाने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मिला गया लेकिन कोई इसपर ध्यान नही दिया। आविद अली इमरान अहमद सूर्यमन शर्मा मनोज शर्मा राजेश गुप्ता राजेश शर्मा आकाश यादव अनुज यादव अमरनाथ शर्मा आकाश शर्मा फूलकुंवर शर्मा अशरफ अली कुन्दन शर्मा छेवी शेख योगेंद्र गुप्ता नजाम जहीर आदि ने कहा कि सड़क का निर्माण बारह वर्ष पूर्व हुआ था लेकिन आजतक एकभी बार मरम्मत का कार्य नही कराया गया।

आज की हॉट खबर- मुर्गा गाड़ी से उड़ रही थी शराब की खेप! पटहेरवा...

इस सम्बंध मे पूछे जाने पर अधिशासी अभियंता मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिली हैं कार्य प्रगति पर है शीघ्र ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जायेगा।

संबंधित खबरें
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे
शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार में तरक्की ही बाबा साहेब के प्रति श्रद्धांजलि -पवन दूबे

सरस्वती देवी महाविद्यालय में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर। मान्यवर कांशीराम जयंती के अवसर…

मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 
मां भगवती के साधना से मानव भवसागर से पार हो जाता है- शुक्ला 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के खागी बाबा के कुटी पर भगवती मानव सेवा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking