Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • नमाज पढ़कर लौट रहे युवक को रास्ते में घेरकर चाकू से गोदा, हालत नाजुक• तरयासुजान   रेलवे स्टेशन पर खुला राज, नाबालिग बरामद; फरार आरोपी गिरफ्तार• ज्वाइंट मजिस्ट्रेट / उपजिलाधिकारी ने ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का किया शुभारंभ• मोतीचक के कर्मी भी जाएंगे धरने में लखनऊ , बीडीओ को सौंपा ज्ञापन• हाटा में जाम का झाम: ओवरब्रिज निर्माण के बीच 25 नवंबर से शुरू होगी चीनी मिल, बढ़ सकती है मुश्किलें
Advertisement

कुशीनगर: प्रोफेसर बी.के. सिंह बुद्ध पीजी कॉलेज के बने 22 वें प्राचार्य

न्यूज अड्डा डेस्क
Oct 28, 2023, 8:22 AM IST • अब तक 70 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • कॉलेज के प्रबंध समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह आहलुवालिया ने कराया पदभार ग्रहण l

कसया/कुशीनगर । बुद्ध स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर के  प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह शुक्रवार क़ो कॉलेज के 22वें प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया  l

श्री सिंह कॉलेज में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष रहें है l विदित हो कि  प्राचार्य कृष्ण प्रताप सिंह के सेवानिवृत होने के उपरांत  कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर श्री सिंह का  प्राचार्य पद पर नियुक्ति हुई है l शुक्रवार क़ो प्रबंध समिति के सचिव वीरेंद्र सिंह आहलुवालिया ने सेवा निवृत हुए पूर्व  प्राचार्य कृष्ण प्रताप सिंह की जगह प्रोफेसर ब्रजेश कुमार सिंह क़ो पद भार ग्रहण कराया l इस दौरान सचिव श्री आहलुवालिया ने सेवानिवृत हुए प्राचार्य केपी सिंह क़ो उनके उज्जवल भविष्य की कामना क़रते हुए विदाई की l इस मौके पर पूर्व प्राचार्य केपी सिंह ने नवनियुक्त प्राचार्य क़ो शुभकामनायें एवं बधाई दिया l नव नियुक्त प्राचार्य श्री सिंह ने कहा कि जो  पद व जिम्मेदारी मुझे सौपी गयी है उसे पूरी ईमानदारी के साथ सभी क़ो साथ लेकर निर्वहन करने का प्रयास करूँगा l

Advertisement

इस मौके पर प्रो.सतेंद्र गौतम, प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी, डॉ. अमृतांशु शुक्ल, डॉ. ज्ञानेश सिंह, डॉ. रितेश सिंह, अविनाश चंद्र मिश्र, आनंद उपाध्याय, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, वृज किशोर दुबे आदि सहित कॉलेज के प्रोफेसर, कर्मचारी एवं  शुभचिंतको ने बधाइयाँ दी l

टैग्स: #कसया
कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi