News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: असंगठित क्षेत्र में पैतालिस प्रकार के नियोजन कर्मकारो की पंजीयन अधिसूचना जारी!

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 18, 2021  |  6:56 PM

1,002 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: असंगठित क्षेत्र में पैतालिस प्रकार के नियोजन कर्मकारो की पंजीयन अधिसूचना जारी! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। बुद्धवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी पडरौना मनीष कुमार सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के आदेश के अनुक्रम में असंगठित क्षेत्र में 45 प्रकार के नियोजन में कार्य करने वाले कर्मकारों के पंजीयन हेतु अधिसूचना जारी की गई है। वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए जनपद कुशीनगर हेतु ₹135500 का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उक्त योजना मुख्यमंत्री जी की शीर्ष प्राथमिकताओं में से है। ये योजनाएं हैं:-
1. मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना- इसके अंतर्गत पंजीकृत कर्मकारों एवं उनके परिजनों को रुपये 5 लाख तक की कैशलेस इलाज की सुविधा उपलब्ध है ।
2. मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना- इसके अंतर्गत किसी भी पंजीकृत असंगठित कर्मकार की दुर्घटना अथवा मृत्यु होने पर उसके वारिसों को तथा दुर्घटनावश दिव्यांगता होने पर पंजीकृत कर्मकार को आर्थिक सहायता के रूप में रुपए दो लाख उपलब्ध कराई जाएगी।
अतः विभिन्न विभागों/ संस्थाओं से संबंधित समस्त ऐसे कर्मकार जो संलग्न सूची में आवर्त होते हैं उनको उत्तर प्रदेश राज्य समाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल www.upssb.in पर अधिकाधिक पंजीयन कराने का कष्ट करें।
पंजीकरण हेतु पात्रता
1. असंगठित क्षेत्र में कार्यरत स्वनियोजित कर्मकार
2. असंगठित क्षेत्र में कार्यरत ऐसे कर्मकार जो किसी सेवायोजन अथवा संविदा कार्य के अधीन हो एवं जिनकी वार्षिक आय ₹ 80000 तक या भारत सरकार /राज्य सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन में से जो भी तत्समय कम हो प्राप्त करते हो।
3. घरेलू कर्मकार
4. 2.5 एकड़ अथवा उससे कम कृषि योग्य भूमि धारण करने वाले कृषक और कृषि श्रमिक।
आवश्यक अभिलेख के अंतर्गत आधार कार्ड, राशन कार्ड, व मोबाइल नंबर है तथा पंजीयन शुल्क ₹60 रुपए हैं।जनपद न्ययालय मुख्यालय पड़रौना एंव बर्ह्म न्ययालय कसया में 19 अगस्त के जगह पर 20 अगस्त को रहेगा मुहर्रम का अवकाश

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...


ad3


da4

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking