कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के तमकुही राज नगर पंचायत में आम आदमी पार्टी द्वारा “गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ”अभियान के तहत पदयात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार यादव ने किया l इस पदयात्रा में प्रांत के प्रवक्ता नुरुल हुदा और नगर के प्रभारी एडवोकेट रमाकांत कुशवाहा तथा साथ में भावी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव मौजूद रहे l
इस अवसर पर जानकी प्रसाद यादव ने कहा आम आदमी पार्टी नगर का विकास करेगी और यहां हो रहे भ्रष्टाचार को खत्म करने के काम करेगीl इस पदयात्रा में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गंदगी हटाओ झाड़ू चलाओ भ्रष्टाचार का एक हीं काल केजरीवाल,केजरीवाल “निकलो घरों मकानों से जंग लड़ो बेइमानाओ से” जैसे नारे लगाए यह पदयात्रा लगभग 5 किलोमीटर तक चली जिसमें युवाओं छात्रों खासकर व्यापारीयों का बहुत बड़ा सपोर्ट रहा l व्यापारियों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली और आम आदमी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाएl
इस पदयात्रा में जिला महासचिव मुकेश सुमन,वरिष्ठ नेता ताज मोहम्मद अंसारी, एडवोकेट ओम प्रकाश सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…