News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: नौरंगिया में हुई चोरी की घटना का खुलासा, सामान सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 9, 2022  |  7:10 PM

749 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: नौरंगिया में हुई चोरी की घटना का खुलासा, सामान सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के नौरंगिया गांव में हुई चोरी/नकबजनी की घटना का पर्दाफाश करते हुए चोरी गए आभूषण सहित नकदी के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अभियुक्तों को गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर पुलिस ने न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में चोरी की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई थी।बताते चलें कि नौरंगिया में 5 नवम्बर को नौरंगिया निवासी सदाशिव मणि त्रिपाठी एवं भाई विनय मणि त्रिपाठी ने घर में चोरी होने का प्रार्थना पत्र पुलिस को देकर बताया कि नौरंगिया से हम लोग किसी नीजी कार्य हेतु गोरखपुर चले गये थे। तीन दिन पुर्व में आये तो घर का ताला टुटा हुआ था। अपने घर के अन्दर गया तो ताला तोड़कर घर में रखा जेवरात व नकदी 10 हजार गायब था। भाई के घर में भी ताला तोड़कर चोरों ने दस हजार नगद और एवं इलेक्टानिक बोलोवर गायब हुआ है। जिसके आधार पर चोरी का मुकदमा पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु टीम गठित कर लगाया गया था।

मंगलवार को थाना नेबुआ नौरंगिया पुलिस द्वारा नौरंगिया तिराहा के पास से मु.अ.सं. 408/22 धारा 457/380/411भादवि से सम्बंधित तीन अभियुक्त अमित उर्फ लक्कड़ पुत्र श्रीराम प्रताप सिंह, कृष्णा गौड़ पुत्र गामा गौड़ साकिन नौरंगिया विधायक टोला एवं सफी मोहम्मद उर्फ बबलू पुत्र आरिफ अली साकिन पिपरा बाजार थाना नेबुआ नौरंगिया जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक जोड़ी पायल सफेद धातु, दो अदद अंगूठी पीली धातु, दो अदद कील पीली धातु, पाँच जोड़ी बिछिया सफेद धातु, एक अदद अंगूठी सफेद धातु, दो अदद मोबाइल फोन व नगद 6550 रुपये की बरामदगी की गयी।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक इन्द्रभान, हेड कां. रियाज खान सिपाही राजेश कुमार यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking