कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक व्यक्ति को उस समय पकड़ा जब वह अवैध स्मैक के साथ विक्री के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहा था।पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में अवैध मादक,द्रव्य पदार्थों की बिक्री,निष्कर्षण,परिवहन के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को थाना कोतवाली पड़रौना पुलिस द्वारा सुबाष चौक के पास से एक अभियुक्त अजीत पुत्र दूधनाथ साही सा0 सेवक छपरा थाना कोतवाली पड़रौना जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पचास पुडिया स्मैक 24.7 ग्रा0 कुल कीमत लगभग तीस हजाररु0 व एक अदद मोटरसाईकिल की बरामदगी की गयी।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।
जानकारी हो की कोतवाल पडरौना राज प्रकाश सिंह, उप निरीक्षक रत्नेश कुमार मौर्य,का0 गिरीश कुमार ,का0 संदीप मौर्य,का0 श्रीराम यादव के साथ शहर में शांति सुरक्षा बंदोबस्त का आलोकन में जुटे थे की सुभाष चोक पर एक व्यक्ति झोला में कुछ लिए खड़ा था,जो पुलिस की गाड़ी देख कर भागने का प्रयास किया,जिसे दौड़ा कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया,जिसके जमा तलाशी में अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया गया।
मुकामी पुलिस पकड़े गए अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही में जुटी है।
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…