कसया/कुशीनगर। पछले एक वर्ष से अब तक 22 हजार किमी की साइकिल यात्रा कर भारत-भ्रमण पर निकले नांदेड़ (महाराष्ट्र) निवासी शिवाजी पुंडलिक राव पाटिल का शनिवार शाम रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों द्वारा कुशीनगर स्थित बुद्धा घाट पर माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
साइकिल यात्री शिवाजी पुंडलिक राव पाटिल ने बताया कि यह साइकिल यात्रा ‘तेरा तुझको अर्पण नारे’ के अंतर्गत पिछले वर्ष 15 नवम्बर 2021 से अपने गृह नगर नांदेड़ से यात्रा शुरू कर महाराष्ट्र, गोवा, दमन दीव, दादर नागर हवेली, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों का भ्रमण कर अपने देश के भौगोलिक एवं सांस्कृतिक परिवेश का अध्ययन करने का मुझे अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि अभी यह यात्रा नवम्बर 2023 में समाप्त होगी। इस यात्रा में देश के कई स्थानों पर रोटरी क्लब का सहयोग मिला जिसके लिए रोटरी के समस्त सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रोटरी के उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, सचिव वाहिद अली, आलोक कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
— News Addaa (@news_addaa) November 19, 2022
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…
कुशीनगर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा को लेकर तमकुहीराज सर्किल क्षेत्र में तैयारियां तेज…
कुशीनगर। घर से अचानक लापता हुए 15 वर्षीय किशोर को कप्तानगंज पुलिस ने त्वरित…