News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए निकली गई रैली

सुनील नीलम

Reported By:

Apr 1, 2023  |  6:58 PM

599 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण के लिए निकली गई रैली WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। पडरौना स्थित बीआरसी परिसर से शनिवार को स्कूल चलो अभियान और विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के लिए रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से अभिभावकों से बच्चों को स्कूल भेजने का तथा दस्तक अभियान के लिए जागरूक किया गया। रैली में शामिल बच्चों ने जागरूकता के नारे लगाए। रैली को सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया व बीईओ पंकज सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

रैली कोतवाली , मेन बाजार, सुभाष चौक से होते हुए वापस बीआरसी परिसर में आकर संपन्न हुआ।रैली को संबोधित करते हुए बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य ने कहा कि स्कूल चलो अभियान का उद्देश्य शिक्षा से दूर ईट -भट्टों पर मजदूरी करने वाले बच्चों को स्कूल तक लाना है। स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर बेसिक शिक्षा विभाग विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाएगा। सीएमओ डॉ सुरेश पटारिया ने कहा कि बच्चों को साफ- सफाई आदि के बारे में अभियान चलाकर जागरूक किया जाएगा। बीईओ पंकज सिंह व हिमांशु सिंह ने कहा कि सभी स्कूलों में जरूरी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं। रैली में रियल पैराडाइज ,हनुमान इंटर कॉलेज आदि विद्यालयों के 600 छात्र सम्मिलित हुए।

इस दौरान हनुमान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, इंदरजीत मणि त्रिपाठी, डॉ सुनीता पांडेय, एस एन झा, शेषनाथ सिंह, माधव गोविंद राव ,राहुल यादव आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking