कुशीनगर। परिषदीय विद्यालयों में पुस्तक वितरण का शुभारंभ सत्र के पहले दिन शनिवार को बीएसए डॉ राम जियावन मौर्य ने किया। उन्होंने पडरौना बीआरसी स्थित जूनियर हाई स्कूल में 100 छात्र- छात्राओं को किताबें दी।
बीएसए ने कहा कि प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में नि:शुल्क पुस्तक वितरण शुरू हो गया है। बीआरसी आई पुस्तके विद्यालयों में भेजी जा रही हैं। शीघ्र ही सभी विद्यालयों में पुस्तकें पहुंच जाएंगी। बीईओ पंकज सिंह ने कहा कि सभी छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें इसके लिए विभाग की तरफ से हर संभव मदद दी जाएगी।
इस दौरान बीईओ नगर हिमांशु सिंह, आशुलिपिक हरेंद्र यादव, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, माधव गोविंद राव ,राहुल यादव, सोनू कुमार आदि मौजूद रहे।
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…
हाटा कुशीनगर ओमान के सोहर पोर्ट पर तेल टैंकर को निशाना बनाकर किए गए…