News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एक ही साथ दो आर्मी पब्लिक स्कूलों में चयनित हुए रफीक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 1, 2023  |  7:00 PM

2,984 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक ही साथ दो आर्मी पब्लिक स्कूलों में चयनित हुए रफीक

पडरौना/कुशीनगर। कहा जाता है कि जब किस्मत मेहरबान होती है तो व्यक्ति के दोनों हाथों में लड्डू डे देती है। अगर अपने मेहनत पर अटूट विश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो एक दिन आपको सफ़लता मिल ही जाती है। कुछ ऐसा ही कर दिखाया है मो.रफ़ीक आलम ने।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

मूल रुप से विकास खण्ड पडरौना के गोपालपुर के रहने वाले रफ़ीक का चयन पीजीटी हिंदी सेंट्रल कमांड द्वारा एक साथ दो आर्मी पब्लिक स्कूल में हुआ हैं।रफ़ीक ने चयन से पूर्व केंद्रीय विद्यालय में 04 वर्ष पीजीटी हिंदी विषय के रूप में कार्य किया है। इन्होंने स्नातक को छोड़ सभी परीक्षाएं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। स्नातक के साथ एनसीसी-सी भी किया है। इनके सफ़लता पर बड़े भाई डॉ0 अबुलैश अंसारी उच्च प्राथमिक विद्यालय, प्रधानाचार्य,छोटे भाई तैमूर अंसारी ग्राम पंचायत अधिकारी शकील,शफीक, जहरुल,असलम अंसारी ग्राम प्रधान चौपरिया,सहपाठी त्रिभुवन मिश्रा,आदि ने प्रसन्नता व्यक्त की है। ज्ञात हो इनकी भतीजी अलमास अंजुमआईआईटी,कानपुर में अध्ययरत हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking