News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शीतावकाश के बावजूद खुले मिले विद्यालय बीईओ ने कराया बंद, दी हिदायत…14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ व पांच जनवरी तक इंटरमीडिएट तक के विद्यालय बंद

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 4, 2024  |  8:14 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शीतावकाश के बावजूद खुले मिले विद्यालय बीईओ ने कराया बंद, दी हिदायत…14 जनवरी तक कक्षा एक से आठ व पांच जनवरी तक इंटरमीडिएट तक के विद्यालय बंद

कुशीनगर । जनपद में ठंड व शीतलहर के मद्देनजर शासन-प्रशासन द्वारा शीतावकाश का आदेश जारी कर सख्ती से पालन कराए जाने की निर्देश दिया गया है। इसके बावजूद कुछ विद्यालय संचालक मनमाने तौर पर आदेश का उल्लंघन कर विद्यालयों का संचालन कर रहे हैं। शिकायत पर दुदही के खंड शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को दर्जन भर विद्यालयों का निरीक्षण किया। खुले पाए गए विद्यालय के संचालकों को कड़ी हिदायत दी व चेताया कि भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर उच्चाधिकारियों से कड़ी कार्रवाई की संस्तुति कर दी जाएगी।
गुरुवार को बीईओ देवमुनि वर्मा दुदही विकास खंड के दुबौली बाजार में संचालित परमानंद इंटरमीडिएट कालेज पहुंचे। यहां कक्षा नौ व दस के छात्र मौजूद मिले। बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए संचालक को चेतावनी दी। ग्रीनलैंड पब्लिक बिना मान्यता के दसवीं कक्षा तक संचालित पाया गया। इस विद्यालय को पूर्व में भी बंद करने व मान्यता लेकर संचालित करने की नोटिस दी गई थी। बीईओ ने तत्काल विद्यालय बंद कराते हुए अंतिम नोटिस थमाया। नरहवा अचरज दुबे में पांचवीं तक मान्यता प्राप्त मदरसा में आदेश का उल्लंघन करते हुए दसवीं व बारहवीं तक कक्षाएं संचालित की जा रही थी।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

बीईओ ने फटकार लगाते हुए तत्काल विद्यालय बंद कराया व उच्चीकृत कक्षाओं के संचालन को स्थाई रुप से बंद करने का निर्देश दिया। बेचू सिंह एकेडमी गोड़रिया में भी छुट्टी के आदेश का उल्लंघन किया जा रहा था। संचालकों ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान दुदही में जेडीएस इंटर कालेज व शिवपूजन एकेडमी बंद पाए गए। बीईओ ने कहा कि प्रशासन के निर्देश का उल्लंघन कर विद्यालय संचालित पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking