रामकोला/ कुशीनगर । रामकोला नगर पंचायत अंतर्गत एक 27 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। महिला को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकते देख परिजन उसे सीएचसी इलाज कराने लेकर पहुंचे लेकिन महिला की मौत हो चुकी थी। परिजन शव को लेकर वापस घर आ गए। घटना की जानकारी होने पर मृत महिला के मायके से मां बहनें रोते हुए रामकोला पहुंची और शव को देखा। गले में निशान देखकर हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना रामकोला पुलिस को मिली तो तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी।
प्राप्त समाचार के अनुसार थाना तरयासुजान के तीनफेड़िया निवासी पारस ने अपने बेटी मंजू की शादी सन् 2016 में रामकोला नगर के मां धर्मसमधा नगर (मथुरा नगर) निवासी राजेश मद्धेशिया के साथ की थी। उसके तीन बच्चे हैं। परिवार के अन्य सदस्यों से राजेश व उसकी पत्नी मंजू अलग रहते थे। राजेश ठेला लगाकर परिवार का जीविका चलाता है, राजेश और उसकी पत्नी मंजू में गुरुवार को दोपहर पूर्व किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। राजेश बच्चों के साथ बाहर आ गया। इसी बीच मंजू ने घर में फंदा लगा लिया। जब राजेश घर में पहुंचा तो देखा तो सन्न रह गया। तत्काल मंजू को परिजनों के साथ लेकर रामकोला सीएचसी पर पहुंचा लेकिन मंजू की मौत हो चुकी थी। फिर शव लेकर राजेश घर पहुंचा। इसकी सूचना अपने ससुराल में दी। सूचना पाकर मंजू के पिता व मां तथा बहन रोते हुए राजेश के घर पहुंचे।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ,हल्का एस आइ मिथिलेश प्रजापति व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…